कुमार सानू का 1992 का सुपरहिट गाना, मनीषा कोइराला के लिए नौसिखिये ने मोर बनकर किया था डांस, कपल का बना फेवरेट
नई दिल्ली: 1992 की सुपरहिट फिल्म ‘यलगार’ के गाने ‘हो जाता है कैसे प्यार’ पर मनीषा कोइराला ने नौजवान एक्टर के इर्द-गिर्द घूमते हुए डांस किया था. गाना बॉलीवुड के सबसे मधुर और रूहानी रोमांटिक गीतों में से एक है. आज भी प्रेमियों के बीच अपनी सादगी और दिल को छू लेने वाले संगीत के लिए बेहद पॉपुलर है. गाने को दिग्गज सिंगर कुमार सानू और सपना मुखर्जी ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है, जो 90 के दशक के रोमांस की याद दिलाता है. गाने की सिनेमैटोग्राफी काफी सादगी भरी लेकिन असरदार है, जिसमें प्यार की शुरुआत और उसके अनजाने एहसास को बड़ी खूबसूरती से बयां किया गया है. यह उस दौर में हिट गानों की गारंटी माने जाते थे. इस गाने की धुन आज भी उतनी ही ताजा लगती है, जो उस दौर के मेलोडियस म्यूजिक की पहचान थी.
