‘बहुत अच्छे से बनाया है’, ‘रामायण’ का टीजर देख बदले दीपिका चिखलिया के सुर, दिल खोलकर की तारीफ

Share to your loved once


Last Updated:

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का अमर किरदार निभाया था. उन्होंने रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘रामायण’ के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है. दीपिका चिखलिया ने पहले बार-बार ‘रामायण’ बनाए जाने की आलोचना की थी, लेकिन अब वे फिल्म की भव्यता और रिच लुक से काफी प्रभावित हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म दो भागों में 2026 और 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'बहुत अच्छे से बनाया है', 'रामायण' का टीजर देख बदले दीपिका चिखलिया के सुरZoom

‘रामायणम्’ का टीजर देख लोग रोमांचित हो रहे हैं.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘रामायण’ का टीजर जब से सामने आया है, तब से सोशल मीडिया बस इसी की चर्चा है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि टीवी की ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया ने इस पर अपना पहला रिएक्शन दिया है, जो उनके पुराने रुख से बिल्कुल उलट है. पहले जहां वे बार-बार रामायण बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जता रही थीं, वहीं अब टीजर देखने के बाद उनके सुर पूरी तरह बदल गए हैं. दीपिका ने फिल्म की भव्यता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रणबीर कपूर की यह रामायण देखने में बहुत ही ‘रिच’ और शानदार लग रही है. उन्होंने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि मेकर्स ने इसे बहुत ही खूबसूरती और बारीकी से बनाया है, और अब उन्हें खुद इस फिल्म के बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार है.

दीपिका का यह बदला हुआ अंदाज इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ महीने पहले तक वे इस प्रोजेक्ट की कड़ी आलोचक थीं. जून 2024 के आसपास उन्होंने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा था कि बार-बार रामायण बनाकर लोग इसका मजाक बना रहे हैं और हर बार कुछ नया एंगल या लुक जोड़ने की कोशिश में कहानी की मर्यादा से छेड़छाड़ होती है. उन्होंने उस वक्त ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा था कि बार-बार एक ही महाकाव्य को पर्दे पर उतारने की जरूरत नहीं है. लेकिन नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस नई रामायण की पहली झलक ने उनकी सारी शंकाओं को दूर कर दिया है. 80 के दशक के उस दौर में सीता के किरदार से घर-घर में पूजी जाने वाली दीपिका का यह ‘ग्रीन सिग्नल’ फिल्म की टीम के लिए किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं है.

सनी देओल बने हैं ‘हनुमान’
फिल्म की बात करें तो इसे बेहद बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जिसमें रणबीर कपूर ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम’ के अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ साई पल्लवी ‘सीता’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका में दिखेंगे, जबकि ‘केजीएफ’ स्टार यश के रावण वाले लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इस सिनेमाई महागाथा को दो भागों में रिलीज करने की तैयारी है, जिसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा 2027 में आएगा. खास बात यह है कि इसमें सनी देओल ‘हनुमान’ बने हैं और संगीत की कमान खुद ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर ने संभाली है. विजुअल्स और कास्टिंग को देखकर साफ है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में भव्यता की एक नई इबारत लिखने वाली है, जिसकी सराहना अब खुद ‘पुरानी रामायण’ के कलाकार भी कर रहे हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP