मलिंगा ने बिना हाथ लगाए किया रन आउट… देखते रह गए कैमरन ग्रीन, रघुवंशी की गलती ने ले ली विकेट की बलि

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मलिंगा ने बिना हाथ लगाए किया रन आउट… देखते रह गए कैमरन ग्रीन

Last Updated:

Cameron Green unlucky run out: ईडन गार्डन्स में केकेआर की पारी के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब रन आउट देखने को मिला. जिसने सबको हैरान कर दिया.एहसान मलिंगा की गेंद रघुवंशी के बल्ले से लगकर उनके जूते से टकराई और विकेटों पर जा लगी. शुरुआत में लगा कि रघुवंशी आउट हैं और उन्होंने क्रीज छोड़ दी, लेकिन रिप्ले में पता चला कि गिल्लियां बिखरने से पहले बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को क्रॉस कर लिया था. इस गफलत और बदकिस्मती के कारण कैमरन ग्रीन को पवेलियन लौटना पड़ा.

मलिंगा ने बिना हाथ लगाए किया रन आउट... देखते रह गए कैमरन ग्रीनZoom

कैमरन ग्रीन अजीब तरीके से हुए रनआउट.

नई दिल्ली. कैमरन ग्रीन बदकिस्मत रहे. उन्हें एहसान मलिंगा ने गेंद को हाथ लगाए बिना रन आउट कर दिया. केकेआर के लिए ग्रीन का आउट होना बहुत बड़ा झटका था. ग्रीन को खुद यकीन नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं.क्योंकि जब गेंदबाज ने आउट की अपील की तो दूसरे छोर से अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौटने लगे थे तभी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ग्राउंड में रहने की सलाह दी.क्योंकि तब रिप्ले में अंपायर चेक कर रहे थे. रिप्ले में साफ हुआ कि रघुवंशी नहीं ग्रीन आउट हैं. इसके बाद रघुवंशी क्रीज पर लौटे और ग्रीन पवेलियन लौट गए.

ईडन गार्डन्स के मैदान पर केकेआर की पारी के छठे ओवर में एक अजीबोगरीब रन आउट देखने को मिला. जिसने प्रशंसकों को हैरान कर दिया. एहसान मलिंगा की फुल लेंथ गेंद पर रघुवंशी ने सीधा शॉट खेला, जो मलिंगा के जूतों से टकराकर वापस विकेटों की ओर लुढ़क गई. मलिंगा ने फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं. शुरुआत में रघुवंशी को लगा कि वह आउट हैं और उन्होंने पवेलियन की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायरों की पुष्टि के बाद कहानी में ट्विस्ट आया. रिप्ले में साफ हुआ कि गिल्लियां बिखरने से पहले ही दोनों बल्लेबाजों ने एक-दूसरे को क्रॉस कर लिया था, जिसके चलते कैमरन ग्रीन (2 रन) को रन आउट घोषित किया गया. केकेआर के लिए यह किसी बदकिस्मती से कम नहीं था, जहां एक छोटी सी गफलत ने एक बड़े विकेट का नुकसान कर दिया.

कैमरन ग्रीन अजीब तरीके से हुए रनआउट.

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट पर 226 रन बनाए. सनराइजर्स के लिए हेनरिच क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 48, ट्रेविस हेड ने 46 और नीतिश कुमार रेड्डी ने 39 रन का योगदान दिया. ब्लेसिंग मुजरबानी चार विकेट के साथ केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे. वैभव अरोड़ा को दो सफलता मिली.

ग्रीन पहले मैच में 18 रन बनाकर हुए थे आउट, केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा था
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर पानी की तरह पैसा बहाकर उन्हें टीम में शामिल किया था.लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने सीजन के पहले ही मुकाबले में निराश किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम के ओपनिंग मैच में ये ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सिर्फ 18 रन बनाकर चलता बना. फिन एलन के आउट होने के बाद तीन नंबर पर आए ग्रीन से उम्मीद थी तूफानी बैटिंग की, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें शॉर्ट गेंद फेंककर अपने जाल में फंसा लिया. ग्रीन को केकेआर को आईपीएल 2026 ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP