aries horoscope today | aaj ka mesh rashifal | मेष राशि आज का राशिफल | 3 अप्रैल का मेष राशिफल |
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 April: आज मेष राशि के जातकों का सेहत सामान्य से अच्छा रहेगा. ऊर्जा व उत्साह बना रहेगा आज दिनभर सक्रिय रहेंगे. सलाह के तौर पर नियमित व्यायाम करें. सुबह उठकर टहलें, योग करें प्यार और रिश्तों में दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा, मित्रों के साथ भी संबंधों में मधुरता आएगी.
Today Aries Horoscope 3 April 2026( आज का मेष राशिफल): मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन आर्थिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. नेटवर्किंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा मुनाफा मिल सकता है. विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि आज मेष राशि के लग्न से 11वें भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति आय में वृद्धि, मित्रों के सहयोग और पुरानी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत शुभ मानी जाती है. राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसके दूरगामी परिणाम सुखद होंगे.
शुभ मुहूर्त और राहुकाल का रखें ध्यान
आज बसंत ऋतु के वैशाख मास की प्रतिपदा तिथि और चित्रा नक्षत्र है. किसी भी नए काम की शुरुआत या लोकार्पण के लिए ‘अभिजीत मुहूर्त’ दोपहर 11.49 से 12.39 तक रहेगा. इस समय शुरू किया गया काम लंबे समय तक लाभ देगा. हालांकि, राहुकाल सुबह 10.51 से 11.24 तक रहेगा, इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचें. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करते समय सावधानी बरतें.
एक मेष राशि की सेहत और ऊर्जा
सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य से काफी बेहतर रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे. दिनभर की सक्रियता आपके अटके हुए कामों को पूरा करने में मदद करेगी. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि अपनी इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें. सुबह की सैर आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी.
आज मेष राशि वालों के प्यार और रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
आज प्रेम संबंधों और पारिवारिक रिश्तों के लिए दिन बहुत अच्छा है. जीवनसाथी और मित्रों के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा. यदि आप सिंगल हैं, तो नए लोगों से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं. घर में किसी धार्मिक आयोजन या शुभ कार्य के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि कड़वे शब्द रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकते हैं.
आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति और करियर
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. रुका हुआ धन प्राप्त होने के साथ-साथ अलग-अलग स्रोतों से आमदनी होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन, इंक्रीमेंट या मनचाहे प्लेसमेंट की खबरें मिल सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी.
भाग्य जगाने के अचूक उपाय
आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 3 व 11 और भाग्यांक 9 रहेगा. आपके लिए नीला और लाल रंग सबसे ज्यादा शुभ साबित होगा. दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए भगवान गणेश की आराधना करें और ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को मिठाई या फल दान करने से ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव खत्म होंगे और भाग्य में वृद्धि होगी.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें