Tamil nadu chunav: डिप्टी सीएम उदयनिधि क्यों है भरोसा DMK फिर बनाएगी तमिलनाडु में सरकार?

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

डिप्टी सीएम उदयनिधि क्यों है भरोसा DMK फिर बनाएगी तमिलनाडु में सरकार?

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Tamil nadu chunav: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भरोसा जताया है कि राज्य की जनता द्रमुक सरकार के कामकाज को समर्थन देते हुए पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में लाएगी. चेन्नई की चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे उदयनिधि ने इस बार भी भारी जीत का दावा किया है. राज्य में 23 अप्रैल को मतदान होना है.

डिप्टी सीएम उदयनिधि क्यों है भरोसा DMK फिर बनाएगी तमिलनाडु में सरकार?Zoom

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन अपनी पार्टी की जीत को लेकर आशान्वित हैं.

चेन्नई: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि इस बार भी वह चेन्नई की चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता द्रमुक सरकार के कामकाज से संतुष्ट है और पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में लाएगी.

‘जनता देगी साफ जनादेश’
उदयनिधि ने कहा कि 2021 में मिली जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया. कोविड महामारी से लेकर भारी बारिश तक हर मुश्किल समय में वह जनता के साथ खड़े रहे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया. उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी लोग द्रमुक नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट समर्थन देंगे.

नामांकन के बाद तेज हुआ प्रचार
द्रमुक की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के बाद तुरंत चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि चेन्नई द्रमुक का मजबूत गढ़ है और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में सरकार ने कई अहम योजनाएं लागू की हैं, जिनमें वर्षा जल निकासी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

23 अप्रैल को होगी वोटिंग
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है. उदयनिधि ने कहा कि जनता एक बार फिर सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस (एसपीए) को बहुमत देकर द्रमुक सरकार की वापसी सुनिश्चित करेगी.

About the Author

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP