बीवी की शराब की लत ने उजाड़ा पूरा घर, नशे में बन गई हैवान, काम से लौटे शौहर का चाकू से किया ‘स्वागत’

Share to your loved once


Last Updated:

सबा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया. सबा ने अपने ही पति रफीक पर जोरदार हमला बोल दिया. इस जानलेवा वार से रफीक के दाहिने पैर पर गहरी चोट आई. उसके बाएं हाथ पर भी चाकू से गहरे जख्म हो गए. रफीक का काफी खून बहने लगा और वह दर्द से तड़पने लगा.

ख़बरें फटाफट

बीवी की शराब की लत ने उजाड़ा पूरा घर, काम से लौटे पति का चाकू से किया 'स्वागत'Zoom

पुलिस टीम अब सबा को ढूंढ रही है और घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है. (फाइल फोटो)

मुंबई. मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां एक महिला ने शराब के नशे में अपने पति पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. अंबोली पुलिस स्टेशन ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरेशी (39) पेशे से प्लंबर है और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर में पत्नी सबा कुरेशी (30) के साथ रहता है. घटना उस दिन हुई जब रफीक काम से थके-हारे घर लौटे. उसने देखा कि उनकी पत्नी सबा नशे की हालत में घर में सो रही थी.

रफीक ने पत्नी से रोज शराब पीने की आदत को लेकर सवाल किया. इस पर सबा भड़क उठी और गाली-गलौज करने लगी. जब रफीक ने उसे शांत रहने और समझाने की कोशिश की तो सबा और ज्यादा गुस्सा हो गई. उसने पति को घर से बाहर निकल जाने को कहा और धमकियां देने लगी. बात बढ़ते-बढ़ते सबा ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू को उठाया और रफीक पर हमला बोल दिया. हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर गहरी चोटें आईं. खासकर पैर में गंभीर जख्म हो गया. रफीक खून बहने के कारण काफी दर्द में थे.

घायल अवस्था में रफीक ने खुद को जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ. डॉक्टरों ने चोटों का प्राथमिक उपचार किया और जरूरी दवा दी. इलाज के बाद वे सीधे अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की. आरोपी सबा कुरेशी पर बीएनएस की धारा 118(1) के तहत खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने, धारा 351(2) के तहत आपराधिक धमकी देने और धारा 352 के तहत शांति भंग करने वाली गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस टीम अब सबा को ढूंढ रही है और घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है. पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी. रफीक ने बताया कि वे कई दिनों से पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान थे, लेकिन कभी इतनी हिंसा की उम्मीद नहीं की थी. अब वे सुरक्षित रहने और उचित न्याय मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP