KKR vs SRH, IPL 2026 LIVE SCORE: हैदराबाद की बैटिंग शुरू, अभिषेक शर्मा- ट्रेविस हेड की जोड़ी मोर्चे पर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हैदराबाद की बैटिंग शुरू, अभिषेक शर्मा- ट्रेविस हेड की जोड़ी मोर्चे पर

Last Updated:

KKR vs SRH, IPL 2026 Live Score And Updates: कोलकाता नाइटइराडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल के छठे मैच में आज ईडन गार्डंस में आमने सामने हैं. दोनों पूर्व चैंपियन टीमें जीत से सीजन की शुरुआत करना चाहे…और पढ़ें

 हैदराबाद की बैटिंग शुरू, अभिषेक शर्मा- ट्रेविस हेड की जोड़ी मोर्चे परZoom

केकेआर वर्सेस एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट.

नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और ईशान किशन की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल के मैच में आज टकरा रही हैं. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों पूर्व चैंपियन टीमें जीत से खाता खोलना चाहेंगी.  ईशान किशन चोटिल पैट कमिंस की जगह कार्यवाहक कप्तान के रूप में हैदराबाद टीम की अगुआई कर रहे हैं. वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कोलकाता ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है .

आईपीएल 2026 में अब तक का रुझान पूरी तरह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है. जहां हर मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है. कल जब एलएसजी  ने दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 30/4 पर कर दिया, तो लगा कि यह सिलसिला थम जाएगा. लेकिन समीर रिजवी  और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने पासा पलट दिया और लखनऊ के हाथ से जीत छीन ली. अब सबकी नजरें ईडन गार्डन्स पर हैं, जो हमेशा से चेजिंग के लिए मददगार रहा है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या यहां भी ‘टॉस जीतो, मैच जीतो’ का ट्रेंड बरकरार रहेगा या कोई टीम इस तिलिस्म को तोड़ पाएगी?

केकेआर स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी और सौरभ दुबे.

एसआरएच स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कारसे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार और जीशान अंसारी.

KKR vs SRH Live Score: अजिंक्य रहाणे खेल रहे आईपीएल का 200वां मैच

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates:  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने वाले वह लीग के 11वें खिलाड़ी बन गए. आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड एमएस धोनी (278 मैच) के नाम है, जिनके बाद रोहित शर्मा (273) और विराट कोहली (269) का नंबर आता है. रहाणे ने अब तक 30.72 की औसत और 125.44 के स्ट्राइक रेट से 5099 रन बनाए हैं. अपने इस शानदार सफर के दौरान वह केकेआर, सीएसके, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस जैसी छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates: सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने.

KKR vs SRH Live Score: कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates:  कोलकाता नाइट राइडर्स की XI:  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर),  रिंकू सिंह,  रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी.

KKR vs SRH Live Score: रहाणे ने जीता टॉस, ईशान किशन की टीम पहले करेगी बैटिंग

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates:  कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. टॉस हारने के बाद ईशान ने कहा कि अगर वो भी यहां टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी का फैसला करते.

KKR vs SRH Live Score: केकेआर को फिन एलन से विस्फोटक बैटिंग की उम्मीद

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates:  ईडन गार्डंंस में फिन एलन की पिछली पारी टी20 इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक मानी जाती है, जहा उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुँचाया था। छोटी बाउंड्री और बल्ले पर गेंद के आसानी से आने की वजह से यह मैदान एलन जैसी आक्रामक शैली के खिलाड़ी के लिए स्वर्ग के समान है, जैसा कि उन्होंने विश्व कप के सेमीफाइनल में साबित भी किया था. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एक सधी हुई शुरुआत के बाद, फिन एलन अब एक बार फिर ईडन गार्डन्स में उसी ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे, लेकिन इस बार वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जर्सी में अपनी ताकत दिखाएंगे.

KKR vs SRH Live Score: हेनरिक क्लासेन पर रहेगी नजर

KKR vs SRH Live Cricket Score And Updates:  सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में सबकी नजरें हेनरिक क्लासेन पर टिकी होंगी. क्लासेन का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में उन्होंने महज 39 गेंदों में नाबाद 105 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसकी बदौलत SRH ने कोलकाता को 110 रनों के विशाल अंतर से मात दी थी. ईडन गार्डंंस  से भी उनकी यादें जुड़ी हैं, जहां 2024 में उन्होंने लगभग अकेले दम पर हैदराबाद को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था. हालांकि, इस सीजन के पहले मैच में वह आरसीबी के खिलाफ 31 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन यदि फिल साल्ट ने वह हैरतअंगेज कैच न पकड़ा होता, तो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता था.

नमस्कार

न्यूज 18 हिंदी ऑनलाइन के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने हैं. दोनों पूर्व चैंपियन टीमें जीत से आगाज करना चाहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP