Drumstick vegetable: मिथिला की मछली जैसा स्वाद देती है यह सब्जी, खुशबू तीखी और औषधि गुण से भरपूर, आसान रेसिपी
Last Updated:
Mithila fish style drumstick vegetable: मिथिलांचल में मुनगा (सहजन) की सब्जी का खास महत्व है. इसे मछली की तरह मसालेदार बनाकर पकाया जाता है, जो शाकाहारियों के लिए मछली जैसा स्वाद देता है. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर, यह व्यंजन नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए भी खास है. मिथिलांचल की यह अनोखी रेसिपी जरूर ट्राई करें.
दरभंगा. मिथिलांचल के लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं. यहां के पकवान की अलग ही बात है. यहां तरह-तरह व्यंजन मिथिलांचल स्टाइल में अलग ही स्वाद देते हैं. मिथिलांचल में मुनगा (सहजन) की सब्जी का खास महत्व है. मुनगा यानी सहजन को आयुर्वेदिक गुणों के कारण विशेष स्थान मिलता है. मौसम में यह घर-घर पकता है. इसे मछली के मसालों जैसी शैली से पकाया जाता है ये विधि यहां काफी लोकप्रिय है. शाकाहारी आधार पर मछली-सा स्वाद देती है, इसलिए नॉन-वेज पसंद करने वालों के लिए यह बेहद ही खास व्यंजन होता है.
गृहिणी निधि चौधरी कहती हैं कि यह तरीका मिथिला के भोजन में सहजन को नया रूप देता है, औषधीय लाभ ज्यों का त्यों, स्वाद में विविधता गजब का स्वाद आपको हर दाने में मिलेगा.
घर पर बनाने की विधि
सबसे पहले सहजन को धोकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, फिर आलू को भी समान आकार में तैयार किया जाता है. अब बारी आती है इसके फ्राई की तो कड़ाही में तेल गरम कर दोनों को करीब 15 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें फिर इसे निकाल कर अलग रखें. मसाला-पेस्ट के लिए प्याज, लहसुन, सरसों और जीरा को मिक्सी में बारीकी से पीस लें. इसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च, सामान्य मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला लें. फिर कड़ाही में तेल गरम कर पंचफोड़न, तेजपत्ता, सूखी मिर्च और हींग का तड़का लगा लीजिए. और फिर इसमें तैयार पेस्ट डालकर तेल छोड़ने तक मध्यम आंच पर भूनते रहे.
औषधि गुण के साथ देसी तड़के का स्वाद
अब भुना हुआ सहजन-आलू मसाले में मिलाकर 10 मिनट ढक्कन बंद कर पकने दें. फिर जरूरत अनुसार पानी डालकर 15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जब तक रस गाढ़ा न हो जाए और सब्जी नरम न पड़ जाए. अब चावल, रोटी या पूड़ी के साथ परोसने पर खुशबू तीखी और बनावट मछली-सब्जी जैसी लगती है, जबकि पोषण सहजन का बना रहता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें