पाकिस्तान का फिर बना मजाक, देखिए कैसे उड़ गया PSL टूर्नामेंट – News18 हिंदी
नई दिल्ली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के दौरान 31 मार्च की रात को भयानक तूफान और मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई, जिससे इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर ज़ल्मी का मैच रद्द कर दिया गया. तेज़ हवाओं के कारण पिच कवर्स हवा में उड़ गए और ग्राउंड स्टाफ कवर्स के साथ घिसटते हुए हवा में लहराते नज़र आए.
