बाजार में धूम मचा रही गुड़ की बर्फी, सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल, आयरन, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर

Share to your loved once


Last Updated:

Jaggery Barfi: यह नेचुरल मिठाई आयरन, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इसे प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसमें कोई केमिकल नहीं होता. तुलसी और अदरक जैसे औषधीय तत्व मिलाकर इसका स्वास्थ्य लाभ बढ़ाया जा सकता है. शुगर वाले सीमित मात्रा में लें, बाकी सबके लिए यह एक हेल्दी फूड है.

समस्तीपुर. गुड़ की बर्फी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में मिठास घुल जाती है. खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं, और कई जगह इसे चावल के साथ भी परोसा जाता है. बाजार में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि लोग अब चीनी से बने उत्पादों के बजाय नेचुरल और हेल्दी विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं. गुड़ की बर्फी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसमें आयरन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. हालांकि, डॉक्टरों की मानें तो शुगर (मधुमेह) से पीड़ित मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. इसके अलावा यह मिठाई हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्वाद के साथ सेहत भी देती है.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में गुड़ से बनने वाली बर्फी को खास तरीके से तैयार किया जाता है, जिसमें औषधीय गुणों का भी समावेश होता है. विश्वविद्यालय के ईख अनुसंधान केंद्र में कार्यरत विशेषज्ञों के अनुसार, इस बर्फी को पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है, जिसमें किसी प्रकार के केमिकल या कृत्रिम पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यहां पर गुड़ तैयार करने से लेकर उसे बर्फी के रूप में ढालने तक की पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक ढंग से सिखाई जाती है. इस बर्फी में तुलसी और अदरक जैसे औषधीय तत्व भी मिलाए जा सकते हैं, जिससे इसका स्वास्थ्य लाभ और बढ़ जाता है.यही कारण है कि यह बर्फी केवल मिठाई ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी फूड के रूप में भी पहचान बना रही है.

घर पर आसानी से बनाएं गुड़ की बर्फी
ईख अनुसंधान केंद्र की विशेषज्ञ सुनीता कुमारी मीणा बताती हैं कि गुड़ की बर्फी घर पर बनाना बेहद आसान है. अगर किसान स्वयं ईख की खेती करते हैं, तो उनके लिए यह और भी फायदेमंद साबित हो सकता है. बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को गर्म करके गाढ़ा किया जाता है. जब यह मिश्रण सेट होने की स्थिति में आने लगे, तो इसे तुरंत सांचे (फॉर्म) में डाल देना चाहिए. सांचे में डालने से पहले उसमें हल्का सा तेल लगाना जरूरी होता है, ताकि बर्फी आसानी से निकल सके. इसके अलावा इसमें तुलसी के पत्ते और अदरक मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के उत्पाद का छोटा उद्योग शुरू करना चाहता है, तो विश्वविद्यालय द्वारा इसके लिए प्रशिक्षण (कोर्स) भी उपलब्ध कराया जाता है. इस तरह गुड़ की बर्फी न केवल घर की मिठास बढ़ा सकती है, बल्कि रोजगार का जरिया भी बन सकती है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP