Rajnath Singh News: ‘ईरान जंग के बीच हमारा पड़ोसी कर सकता है दुस्साहस’, राजनाथ सिंह ने चेताया, कहा- भारत अबकी छोड़ेगा नहीं
Last Updated:
Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईरान युद्ध के बीच पड़ोसी देशों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई दुस्साहस करता है तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश की सुरक्षा मजबूत है और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

ईरान युद्ध के बीच राजनाथ सिंह का बड़ा बयान. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह मौजूदा सुरक्षा हालात को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत का पड़ोसी देश किसी भी तरह की ‘गलत हरकत’ कर सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी. उन्होंने साफ किया कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सशस्त्र बल हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान युद्ध के कारण एशिया में भी तनाव बढ़ा हुआ है.
वैश्विक तनाव के इस दौर में भारत की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश सामने आया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में भारत का पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान से जुड़े युद्ध ने पूरे एशिया में चिंता बढ़ा दी है. यह सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि यह संकेत भी है कि भारत अब हर खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
रक्षा मंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम अपने भारतीय नागरिकों की रक्षा और सुरक्षा के लिए हर कदम उठाने में न केवल सक्षम हैं, बल्कि पूरी तरह तैयार भी हैं.’ उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. ‘हालात गंभीर जरूर हैं, लेकिन सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है.’ उनके इस बयान से साफ है कि सरकार एक तरफ सख्ती दिखा रही है और दूसरी तरफ जनता का भरोसा भी बनाए रखना चाहती है.
हमारा neighbour आजकल जो situation है उसमें कोई भी misadventure कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन unprecedented और decisive होगा: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh