‘बहुत कुछ दांव पर था’, दिव्या दत्ता ने 1 बार में साइन की 20 मूवीज, आदित्य चोपड़ा की वजह से लौटाए साइनिंग अमाउंट

Share to your loved once


Last Updated:

दिव्या दत्ता इन दिनों वेब सीरीज ‘चिरैया’ को लेकर चर्चा में है. वह सीरीज के प्रमोशन में लगी हैं. प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक वक्त था जब उन्होंने 20 फिल्म एक बार में ही साइन कर दी थी, लेकिन आदित्य चोपड़ा की एक बात उनका मन बदल दिया. दिव्या इतनी प्रभावित हुईं कि जिन फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं थीं, उनके साइनिंग अमाउंट वापिस कर दिया.

ख़बरें फटाफट

'बहुत कुछ दांव पर था', दिव्या दत्ता ने 1 बार में साइन की 20 मूवीजZoom

दिव्या दत्ता की वेब सीरीज ‘चिरैया’ को खूब सराहा जा रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. दिव्या दत्ता ने 16 की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया. साल 1999 में आई पंजाबी फिल्म ‘शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह’ से उन्हें पहचान मिली. शुरुआत में दिव्या को लगता था कि वह कहीं फिट नहीं बैठती. लेकिन दिव्या मानती हैं कि कई सालों तक उन्हें काम मिलना बहुत मुश्किल था. इसी दौरान ‘वीर जारा’ के बाद उनकी किस्मत बदली और उन्हें ढेरों ऑफर मिलने लगे. दिव्या ने एक साथ करीब 20 फिल्में साइन कर लीं, लेकिन बाद में आदित्य चोपड़ा से बातचीत के बाद कई फिल्मों के पैसे वापस कर दिए.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दिव्या दत्ता ने कहा, “मेरे लिए अपनी जगह बनाना ही एक सफर था. इस दौरान आपको समझ आता है कि आपको क्या चाहिए. जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे सोच में स्पष्टता आती है कि मुझे क्या चाहिए. आप अपनी जगह, अपना पैशन ढूंढ लेते हैं और समझ जाते हैं कि अगला कदम क्या होना चाहिए.”

दिव्या दत्ता ने बताया कि साल 2007 के आसपास एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें एक साथ कई फिल्मों के ऑफर मिले और उन्होंने लगभग 20 फिल्में साइन कर लीं. उन्होंने कहा, “मुझे याद है, मैंने 20 के करीब फिल्में साइन कर ली थीं क्योंकि एक वक्त था जब मेरे पास कोई काम नहीं था. अचानक इतने ऑफर आए कि मैंने सब ले लिए.” हालांकि, दिव्या ने उन सभी फिल्मों से खुद को अलग कर लिया जिन पर उन्होंने काम शुरू नहीं किया था, और इसकी वजह थी आदित्य चोपड़ा से हुई एक मुलाकात.

आदित्या चोपड़ा ने दिव्या दत्ता से पूछी 20 फिल्में साइन करने की वजह

दिव्या दत्ता ने ‘वीर जारा’ और ‘आजा नचले’ में उनके आदित्य चोपड़ा के लिए काम किया था. उन्होंने कहा,”एक दिन मैं आदित्य चोपड़ा से मिलने गई थी, बस चाय पीने के लिए. हम ‘आजा नचले’ की शूटिंग खत्म कर चुके थे. मैंने उन्हें बताया कि मैंने 20 फिल्में साइन की हैं. उन्होंने कोई रिएक्ट नहीं किया, तो मैंने पूछा, ‘आप मेरे लिए खुश नहीं हैं?’ उन्होंने कहा, ‘क्या तुम्हें काम की कमी है या पैसों की?’ मैं हैरान रह गई और कहा, ‘नहीं.’ फिर उन्होंने पूछा कि मैं इतनी फिल्में क्यों साइन कर रही हूं. ‘तुम बहुत अच्छी एक्टर हो, क्यों न कोई विरासत छोड़ो?’”

आदित्य चोपड़ा ने बदला  दिव्या दत्ता के फिल्में करने का नजरिया

दिव्या दत्ता कहती हैं कि आदित्य चोपड़ा से हुई इस बातचीत ने उनके काम और मौकों को देखने का नजरिया बदल दिया. उन्होंने कहा,”इस बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया. मैंने इस तरह से कभी सोचा ही नहीं था. ये मेरा फैसला था कि मैं उनकी बात मानूं या उन 20 फिल्मों से पैसे कमाऊं. बहुत कुछ दांव पर था. लेकिन मैं वापस गई और जिन फिल्मों पर काम शुरू नहीं किया था, उनके साइनिंग अमाउंट लौटा दिए. उसके बाद से मैंने वही काम किया जिसमें मुझे मजा आया. यही मेरा स्टैंड था.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP