कभी थी हाथ काटने की नौबत, अब फेंका IPL 2026 का पहला मेडन ओवर… कहानी संभल के मोहसिन खान की
Last Updated:
मोहसिन खान ने आईपीएल 2026 का पहला मेडन ओवर डाला. मोहसिन वही खिलाड़ी हैं 2022 में चोट की वजह से जिनका हाथ काटने की नौबत आ गई थी. उन्हें लगने लगा था कि अब वह कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

मोहसिन खान ने आईपीएल 2026 का पहला मेडन ओवर डाला है.
आईपीएल 2026 का पहला मेडन ओवर LSG के मोहसिन खान ने फेंका. यह उनका भी इस सीजन का पहला मेडन ओवर था. ऐसे वक्त में जब आईपीएल में चौंकों-छक्कों की बरसात हो रही हो, बल्लेबाज हर बॉल को कूटने की फिराक में हो, ऐसे में दो साल तक क्रिकेट से दूर रहने वाला यह बाएं हाथ का गेंदबाज आता है और छा जाता है. वो भी किसी ऐसी-वैसी टीम और बल्लेबाज के खिलाफ नहीं. दिल्ली कैपिटल के नीतीश राणा के खिलाफ. मोहसिन ने सिर्फ ओवर ही मेडन नहीं डाला, बल्कि नीतीश राणा का विकेट भी लिया.
यह मोहसिन खान के लिए भी आसान नहीं था. उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए कड़ी मेहनत ही नहीं की, बल्कि धैर्य और संयम की परीक्षा भी दी है. यह वही खिलाड़ी है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बिना कोई मैच खेले 4 साल बेंच पर बिताए. 2022 में जिसका हाथ काटने की नौबत आ गई थी, वही हाथ जिससे वह गेंदबाजी करता है. दरअसल मोहसिन के कंधे में ब्लड कोटिंग हो गई थी, दर्द इतना था कि हाथ उठाना तक मुश्किल था. डॉक्टर ने कहा था कि अगर एक महीने की देर और होती तो मजबूरी में हाथ को ही काटना पड़ता. LSG की ऑफशियल वेबसाइट के मुताबिक एक प्रेसकांफ्रेंस में खुद मोहासिन ने इसका खुलासा किया था.
मेरे लिए वह समय बहुत कठिन था, मैंने एक समय क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया था, क्योंकि मैं अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहा था, गेंदबाजी तो दूर की बात थी, मैं अपना हाथ सीधा भी नहीं कर पा रहा था. डॉक्टरों ने कहा था कि अगर एक महीने और देरी हो जाती, तो हाथ काटना पड़ सकता था.
– मोहसिन खान, गेंदबाज, LSG
मोहसिन खान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 15 जुलाई 1998 को हुआ था. उनके पिता मुल्तान खान यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे. बहुत ही कम उम्र से मोहसिन क्रिकेट खेलने लगे थे. 16 साल की उम्र में उन्हें कंधे में पहली चोट लगी, मेहासिन इससे उबरे और 2017-18 में यूपी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेली. मोहसिन की घातक गेंदबाजी को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि अगले 4 साल वह सिर्फ बेंच पर बैठे रहे, उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 2022 में उन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलने का मौका मिला.
मोहसिन को LSG ने मौका दिया और वह उस पर खरे भी उतरे. उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम गेंदबाजी की. 2022 के आईपीएल सीजन के 9 मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए थे. खास बात यह है कि अनकी गेंदबाजी की इकॉनॉमी 6 रन प्रति ओवर से कम रही थी. मोहसिन का सर्वरेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट था. मोहसिन का करियर आगे की ओर बढ़ रहा था, तभी उनके कंधे में गंभीर चोट लगी और उन्हें घरेलू सीजन और आईपीएल 2023 से बाहर होना पड़ा. चोट इतनी गंभीर थी कि एक बारगी ये लगा कि अब मोहसिन कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.
मोहसिन के करियर पर यह बड़े संकट वाला समय था. कंधे पर गंभीर चोट की वजह से खून के थक्के जम गए, आर्टरी और नर्व ब्लॉक हो गईं, मोहसिन हाथ तक नहीं उठा पा रहे थे. उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. डॉक्टर ने कहा कि अगर एक महीने और लेट हो जाते तो हाथ भी काटना पड़ सकता था.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें


