जब मोहम्मद रफी पर भारी पड़े किशोर कुमार, डायरेक्टर ने गवाए एवरग्रीन सुपरहिट गाने, मूवी ने रचा इतिहास

Share to your loved once


Last Updated:

Kishore Kumar Vs Mohammad Rafi : बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई लीजेंड सिंगर मनमोहन देसाई के भक्त थे. वो अपनी हर फिल्म में उनसे ही गाने रिकॉर्ड करवाया करते थे. एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने किशोर कुमार से अपनी फिल्म के गाने गवाए. किशोर दा ने भी इन गानों को अमर कर दिया. इस फिल्म में कुल 5 गाने थे. म्यूजिक कल्याण जी – आनंद जी का था. फिल्म का सिर्फ एक गाना मोहम्मद रफी के हिस्से में आया था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में हीरो ही विलेन था. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं…

1970 का दशक शुरू होने से पहले ही किशोर कुमार ‘आराधना’ फिल्म से शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए थे. राजेश खन्ना स्टारडम के पीक पर बैठे हुए थे. इस दौरान उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही थीं. किस्मत का साथ ऐसा कि हर मूवी सुपरहिट साबित हो रही थी. ऐसे में मोहम्मद रफी के भक्त मनमोहन देसाई ने भी राजेश खन्ना के साथ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म बनाई. इस फिल्म के 4 गाने किशोर दा से रिकॉर्ड करवाए. सिर्फ एक गाना मोहम्मद रफी से रिकॉर्ड करवाया. किशोर दा ने भी इस गानों को अमर कर दिया. हम 1970 में रिलीज हुई ‘सच्चा झूठा’ फिल्म की बात कर रहे हैं.

‘सच्चा-झूठा’ फिल्म 1 मई 1970 को रिलीज हुई थी. राजेश खन्ना-मुमताज और विनोद खन्ना लीड रोल में थे. यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसका डायरेक्शन मनमोहन देसाई ने किया था. प्रोड्यूसर विनोद डोशी थे. फ्ल्म में राजेश खन्ना का डबल रोल था. फिल्म में विनोद खन्ना एक सीआईडी इंस्पेक्टर प्रधान के रोल में थे.

फिल्म की कहानी मनमोहन देसाई की पत्नी ज्योति प्रभा ने लिखी थी. ‘सच्चा-झूठा’ 1957 में आई उत्तम कुमार की बंगाली फिल्म ‘ताशीर घर’ से इंस्पायर्ड थी. उत्तम कुमार की फिल्म एक ब्रिटिश नोवल पर बेस्ड थी. फिल्म में राजेश खन्ना के अभिनय की खूब तारीफ की गई. उन्होंने फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी जीता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था. मूवी में कुल 5 गाने थे. इन गानों में ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’, ‘दिल सच्चा और चेहरा झूठा’, ‘यूं ही तुम मुझसे बात करती हो, या कोई प्यार का इरादा है’, ‘करले प्यार करले’ जैसे गाने शामिल थे. इसमें से ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ के दो वर्जन थे. दोनों ही वर्जन किशोर कुमार ने गाए थे.

फिल्म का ‘दिल सच्चा और चेहरा झूठा’ गाना भी खूब पॉप्युलर हुआ. यह गाना आज भी शोज-ऑर्केस्ट्रा में सुनाई देता है. इस एवरग्रीन गाने को किशोर कुमार ने गाया था. मोहम्मद रफी के हिस्से में इस फिल्म का सिर्फ एक गाना ‘यूं ही तुम मुझसे बात करती हो, या कोई प्यार का इरादा है’ आया था. इस गाने को रफी साहब ने अमर कर दिया.

किशोर कुमार से गाना गवाने का निर्णय अप्रत्याशित था. जब किसी ने उनसे इस बारे में पूछा तो मनमोहन देसाई ने जवाब देते हुए कहा था कि किशोर कुमार को जनता ने चुन लिया है. वो जनता की मांग हैं. मुझे भी इंडस्ट्री की मांग के हिसाब से चलना होगा.

‘सच्चा-झूठा’ फिल्म सुपरहिट रही. कमाई के मामले में यह 1970 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. यह राजेश खन्ना की लगातार 17 फिल्मों में शामिल है जो उन्होंने 1969 से 1971 के बीच दी थीं.

इतना ही नहीं, मनमोहन देसाई ने 1972 में अपनी फिल्म ‘रामपुर का लक्ष्मण’ में भी यही प्रयोग दोहराया. फिल्म के ज्यादातार गाने किशोर कुमार से रिकॉर्ड करवाए. ‘रामपुर का लक्ष्मण’ फिल्म में रणधीर कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा लीड रोल में थे. डायरेक्टर मनमोहन देसाई थे और प्रोड्यूसर एए नाडियाडवाला थे. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘रामपुर का वासी हूं मैं, लक्ष्मण मेरा नाम’ किशोर दा ने ही गाया था. फिल्म का सिर्फ एक गाना ‘प्यार का समय कम है जहां’ मोहम्मद रफी ने किशोर दा-लता मंगेशकर के साथ गाया था. यह मूवी भी हिट साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP