Muskmelon Mint Cooler Recipe| How to make Muskmelon-Mint Cooler| How to make Muskmelon-Mint Cooler| खरबूजा पुदीना कूलर रेसिपी| खरबूजा पुदीना कूलर कैसे
Last Updated:
Muskmelon Mint Cooler Recipe: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ने लगती है और ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की मांग भी बढ़ जाती है. ऐसे में खरबूजा-पुदीना कूलर एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट भी रखता है. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार, खरबूजे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि पुदीना पाचन के लिए फायदेमंद होता है. इन दोनों का मिश्रण स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक तैयार करता है. यह रेसिपी आसान है और घर पर कम समय में बनाई जा सकती है.
जैसे ही अप्रैल का महीना शुरू होता है ठंडक देने वाली चीजों की की मांग बढ़ जाती है. ऐसे समय में ठंडी और ताज़गी भरी ड्रिंक पीना बहुत अच्छा लगता है. घर पर बनी ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि घर पर बनी हुई ड्रिंक मिलावट फ्री होती है. आज की समर स्पेशल रेसिपी में हम आपको ऐसी ही एक खास रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं. इस रेसिपी का नाम है खरबूजा पुदीना कूलर.
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि खरबूजा-पुदीना कूलर एक ऐसी ही आसान और हेल्दी ड्रिंक है, जो शरीर को ठंडक देती है और थकान को दूर करने में मदद करती है. उन्होंने बताया कि खरबूजा एक ऐसा रसदार फल है जिसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं पुदीना ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छा होता है. इन दोनों को मिलाकर एक बेहद स्वादिष्ट और ठंडी ड्रिंक तैयार की जाती है. इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता, इसलिए यह हर किसी के लिए बेहतरीन विकल्प है.
फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि इस यह रेसिपी बेहद ही आसान तरीके से बनाई जा सकती है. इस स्वादिष्ट कूलर को बनाने के लिए आपको एक छोटा आकार का खरबूजा, लगभग 20 पुदीने की पत्तियां, 3 बड़े चम्मच नींबू का रस लेना है. इसके अलावा आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच देशी खांड या शक्कर, आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक और ठंडा पानी या बर्फ आवश्यकतानुसार लें. साथ ही थोड़े से दरदरे पिसे हुए खरबूजे या तरबूज के बीज भी स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खरबूजा पुदीना कूलर बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को अच्छे से धोकर उसका छिलका उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को मिक्सर में डालें. इसके साथ ही पुदीने की पत्तियां, जीरा पाउडर, खांड या शक्कर और सेंधा नमक डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें ताकि एक स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए. यह मिश्रण देखने में गाढ़ा और खुशबूदार लगेगा.
अब तैयार मिश्रण में थोड़ा ठंडा पानी डालकर हल्के से मिक्स करें, ताकि इसका टेक्सचर संतुलित और पीने लायक हो जाए. इसके बाद इस मिश्रण को मोटी छलनी से छान लें, जिससे खरबूजे के बीज और मोटे कण अलग हो जाएं. छानने से ड्रिंक अधिक स्मूद और स्वादिष्ट बनती है. अंत में इसे किसी साफ जग या गिलास में निकाल लें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक या चीनी भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
इसमें नींबू का रस और दरदरे पिसे हुए बीज डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि स्वाद संतुलित और ताजगी भरा हो जाए. चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इसे और ठंडा बना सकते हैं. तैयार खरबूजा-पुदीना कूलर को गिलास में डालें और ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियों से सजाएं. यह ड्रिंक न केवल देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि पीने में भी बेहद स्वादिष्ट और ठंडक देने वाली होती है. गर्मियों में यह शरीर को तरोताजा रखने का बेहतरीन विकल्प है.