नयनतारा को पैन इंडिया फिल्म के लिए मिले 10 करोड़, सलमान खान नहीं ले रहे फीस, प्रॉफिट शेयरिंग पर साइन की पिक्चर

Share to your loved once


Last Updated:

नयनतारा और सलमान खान पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं. नयतारा दूसरी बार किसी बॉलीवुड सुपरस्टार संग काम कर रही हैं. इस फिल्म के लिए नयनतारा ने 10 करोड़ रुपए फीस ली है. जबकि सलमान ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान फीस नहीं बल्कि फिल्म से प्रॉफिट शेयर लेंगे.

ख़बरें फटाफट

नयनतारा को पैन इंडिया फिल्म के लिए मिले 10 करोड़, सलमान खान नहीं ले रहे फीसZoom

नयनतारा और सलमान खान पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं. (फोटो साभारः एक्स@taranadarsh)

मुंबई. शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद नयनतारा अब सलमान खान के साथ नजर आएंगी. यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे साउथ के सबसे प्रोड्यूसर में से एक दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सलमान इस फिल्म में काम तो करेंगे, लेकिन इसकी कोई फीस नहीं ले रहे हैं. हालांकि, उन्होंने फिल्म का प्रॉफिट शेयरिंग का तरीका चुना है.

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस प्रोजेक्ट के लिए सामान्य फीस नहीं ले रहे हैं. इसके बजाय उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग का तरीका चुना है. इसका मतलब है कि सलमान की कमाई फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. हालांकि रिपोर्ट में सलमान के प्रॉफिट शेयर का प्रतिशत नहीं बताया गया है. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार नयनतारा को इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

सलमान खान की पोस्ट.

हालांकि, इस जानकारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 30 मार्च को सलमान खान ने फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक फोटो शेयर की थी. कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि फिल्म अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी. सलमान ने लिखा. “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से डायरेक्टर वामसी और दिल राजू, शिरिष, श्रीवेंकश्वरा क्रिएशन, कुलदीप राठौड़ और रफी काजी के साथ.”

फिल्म के प्रोडक्शन बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने भी सलमान खान के साथ इस सहयोग की पुष्टि की. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सलमान खान– एक ऐसा फेनोमेनन जिसने दुनियाभर के दर्शकों को कई जश्न के पल दिए हैं… अब हमारे अपने, प्रिय ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वामसी पैडिपल्ली के साथ इस अप्रैल से फ्लोर पर… सफलता के लिए तैयार.” फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अभी तक रिवील नहीं किया गया है.

सलमान खान ‘मातृभूमि’

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली वॉर ड्रामा ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन में लगे हैं. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP