Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, दुनियाभर में कमाए 1466 करोड़ से ज्यादा, भारत में हुआ इतना कलेक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधरःद रिवेंज’ ने 14वें दिन की कमाई के साथ दुनियाभर में 1466 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने बिना चीन रिलीज के यह उपलब्धि हासिल की है. ‘धुरंधर 2’ की दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई जारी है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते ही जा रही है. दूसरे हफ्ते के बुधवार को भी इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में 1466 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ दूसरे हफ्ते में भी शानदार रफ्तार दिखा रही है. हालांकि, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को इसके कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है. लेकिन किसी अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्म के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘धुरंधर 2’ 14 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस अपनी मजबूती से पकड़ बनाए हुए. करने के बावजूद, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन यानी बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 24.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘धुरंधरः द रिवेंज’ का भारत में 920 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ रुपए का हो गया है. वहीं, बात करें धुरंधर 2 के अन्य देशों के कलेक्शन की, तो इसने 365 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इस तरह इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1466.47 करोड़ रुपए का हो गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 194.06 करोड़ रुपये नेट कमाए, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा दूसरा वीकेंड कलेक्शन है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने 7 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की और पहले वीकेंड में 22 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘धुरंधर 2’ कई विदेशी बाजारों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसमें नॉर्थ अमेरिका भी शामिल है. ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

धुरंधरः द रिवेंज’ ने दुनियार में अबतक 1466.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आमिर खान की ‘दंगल’ ने 2017 में इसी तरह के आंकड़े पार किए थे, लेकिन उसमें चीन रिलीज का बड़ा योगदान था, जिससे लगभग 1300 करोड़ रुपये आए थे. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी नजर आए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी. पहली ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये कमाए थे और रिलीज के तीन महीने बाद भी थिएटर में चल रही है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP