गर्मी में हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन! लाजवाब है छत्तीसगढ़ी बोहार भाजी–चना दाल, देगी स्वाद और ठंडक
Last Updated:
Bohar bhaji chana dal recipe : बोहार भाजी और मटर-चना दाल की सब्जी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन है. इसे बनाने के लिए भाजी और भीगी हुई दाल को मसालों के साथ पकाया जाता है. जीरा, प्याज, मिर्च और टमाटर का तड़का इसके स्वाद को बढ़ाता है. यह सब्जी रोटी, चावल या बोराबासी के साथ बड़े चाव से खाई जाती है.
Bohar bhaji chana dal recipe : छत्तीसगढ़ की खानपान संस्कृति में देसी और पारंपरिक व्यंजनों की खास पहचान है. यहां की रसोई में स्थानीय साग-भाजी और दालों का मेल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक है बोहार भाजी और मटर-चना दाल की सब्जी, जिसे ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक बड़े चाव से खाया जाता है. खास बात यह है कि यह सब्जी बनाने में आसान होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर होती है और इसे रोटी, चावल या छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय बोराबासी के साथ परोसा जाता है.
भाजी और दाल की तैयारी से शुरू होती है रेसिपी
इस व्यंजन को बनाने के लिए सबसे पहले बोहार भाजी को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर तैयार किया जाता है. वहीं मटर चना दाल को एक दिन पहले पानी में भिगोकर रखा जाता है, जिससे दाल नरम हो जाती है और जल्दी पकती है.
तड़के से बढ़ता है स्वाद
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें जीरे का तड़का लगाया जाता है. फिर कटी हुई प्याज और मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भुना जाता है, जिससे सब्जी का बेस स्वादिष्ट बनता है.
दाल और भाजी का सही मेल
अब भीगी हुई चना दाल को डालकर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भुना जाता है. इसके बाद बोहार भाजी डालकर उसे भी कुछ देर पकाया जाता है, ताकि भाजी और दाल का स्वाद आपस में अच्छे से मिल जाए.
मसालों के साथ पकती है सब्जी
इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालकर सब्जी को थोड़ी देर ढककर पकाया जाता है. स्वादानुसार नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाकर इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह पकाया जाता है.
तैयार होकर बनती है स्वाद और सेहत का संगम
कुछ ही देर में बोहार भाजी और मटर-चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी तैयार हो जाती है. छत्तीसगढ़ में लोग इसे रोटी, चावल या बोराबासी के साथ बड़े स्वाद से खाते हैं, जो इसे एक संपूर्ण और पारंपरिक भोजन बनाता है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें