अयोध्या में बनेगी विश्व की पहली 7D हनुमान गैलरी, नया नाम मिला ‘संकट मोचन वीथिका’

Share to your loved once


Last Updated:

Ayodhya Latest News: आज 2 अप्रैल को प्रभु बजरंगवली जी का जन्मदिन है. ऐसे में खूब धूमधाम से इस दिन को मनाने की लोग तैयारियां कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक खुशखबरी अयोध्या से सामने आई है. बताया जा रहा है कि रामनगरी में विश्व की पहली 7D हनुमान गैलरी बनेगी और इसे नया नाम संकट मोचन वीथिका दिया जाएगा.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या आने वाले राम भक्तों को अब जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है. जहां लोग 4D, 5D के जरिए रामायण की गाथा को देख सकते थे तो वहीं अब अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में 7डी के जरिए पवन पुत्र हनुमान की महिमा प्रदर्शित की जाएगी. अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में आस्था तकनीक और आधुनिक प्रस्तुति का अनोखा संगम आकार ले रहा है. यहां बन रही अत्याधुनिक 7D गैलरी को अब नया नाम “संकट मोचन वीथिका” दिया गया है.

पहले इस परियोजना को ओडिसी ऑफ हनुमान यानी हनुमान जी की शौर्य गाथा के रूप में जाना जाता था लेकिन अब इसे भारतीय सांस्कृतिक भावनाओं के अधिक निकट लाने के लिए नया स्वरूप और नई पहचान दी गई है. हाल ही में फ्रांस की तकनीकी विशेषज्ञ टीम ने अयोध्या पहुंचकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण किया. विशेषज्ञों ने निर्माण कार्य, साउंड सिस्टम, विजुअल इंटीग्रेशन और विशेष रूप से 7D तकनीक के जरिए तैयार हो रही हनुमान गैलरी की तकनीकी गुणवत्ता का परीक्षण किया. यह टीम उन अत्याधुनिक मानकों को सुनिश्चित कर रही है. जिनके आधार पर यह वीथिका अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति बन सके.

अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के निदेशक संजू सिंह के अनुसार, संकट मोचन वीथिका विश्व की पहली ऐसी संपूर्ण 7D प्रस्तुति होगी जिसमें हनुमान के पराक्रम, भक्ति, साहस और रामकार्य को जीवंत अनुभव के रूप में दिखाया जाएगा.श्रद्धालु यहां केवल दृश्य नहीं देखेंगे बल्कि ध्वनि, कंपन, प्रकाश और विशेष प्रभावों के माध्यम से कथा को महसूस भी कर सकेंगे. इससे स्पष्ट है कि यह केवल धार्मिक प्रस्तुति नहीं बल्कि विज्ञान और सांस्कृतिक विरासत का संयुक्त मॉडल बन रहा है.

परियोजना में फ्रांस सहित कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं, जो साउंड कैलिब्रेशन डिजिटल इफेक्ट्स और इमर्सिव टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में उपकरणों की स्थापना जारी है, साथ ही सिविल कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है. निर्माण पूर्ण होने के बाद ही इसे आम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

संकट मोचन वीथिका के शुरू होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय की पहचान और अधिक वैश्विक होगी. यह परियोजना अयोध्या को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ डिजिटल सांस्कृतिक अनुभव के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगी.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP