डेब्यू फिल्म से बना रातोंरात स्टार, 27 साल पहले निभाया ऐसा रोल, हर पत्नी का फेवरेट बन गया था ये सुपरस्टार

Share to your loved once


Last Updated:


अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी. इस फिल्म से डेब्यू करते ही वह रातोंरात स्टार बन गए थे. लेकिन साल 1999 में उन्होंने एक ऐसा रोल निभाया था कि वह हर पत्नी के फेवरेट बन गए थे.

नई दिल्ली. बड़ी-बड़ी आंखों वाली वो हसीना, जिसने करियर में तकरीबन हर बड़े स्टार के साथ काम किया. कपूर खानदान के लाडले शशि कपूर को तो वह रातोंरात स्टार बना गईं. पद्मिनी कोल्हापुरे के मां के रोल में भी वह छा गई थीं. ( तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है.)

अजय देवगन ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. फिर वह एक्शन हो, कॉमेडी हो या थ्रिलर, उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है. आज वह सीरियस रोल में भी काफी पसंद किए जाते हैं.

अजय देवगन ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. फिर वह एक्शन हो, कॉमेडी हो या थ्रिलर, उन्होंने हर तरह के रोल में खुद को साबित किया है. आज वह सीरियस रोल में भी काफी पसंद किए जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

2 अप्रैल साल 1969 को दिल्ली में जन्मे अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है. उनके पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे, इसलिए बचपन से ही उन्हें फिल्मों का माहौल मिला. उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उनकी दो बाइकों पर खड़े होकर की गई एंट्री आज भी लोगों को याद है. यहीं से उनके करियर की दमदार शुरुआत हुई.

अजय देवगन ने सबसे पहले एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई. फिल्म ‘सिंघम’ में उनका सख्त और ईमानदार पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम वाला रोल काफी पॉपुलर हुआ. इसके अलावा ‘रेड’ और ‘तान्हाजी’ जैसी फिल्मों में भी उनका गंभीर और दमदार अंदाज देखने को मिला.

लेकिन अजय सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने कॉमेडी में भी हाथ आजमाया और ‘गोलमाल’ सीरीज में अपने मजेदार अंदाज से लोगों को खूब हंसाया. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आई.

थ्रिलर फिल्मों में भी अजय देवगन ने अपनी अलग पहचान बनाई. ‘दृश्यम 2’ में उन्होंने एक आम आदमी का रोल निभाया, जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म में उनका शांत लेकिन मजबूत अभिनय लोगों को काफी पसंद आया.

बता दें कि साल 1999 में अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के साथ फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय के पति वनराज का रोल निभाया था, जो अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाले इटली लेकर जाता है. अजय वो रोल इतनी बखूबी से निभाया था कि उस दौर में वह पत्नियों के फेवरेट बन गए थे कि ऐसे भी पति होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP