शमी की रफ्तार और राहुल का सरेंडर…पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट, लखनऊ के लिए शमी का परफेक्ट आगाज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

शमी की रफ्तार और राहुल का सरेंडर…पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट

Last Updated:

mohammed shami dismissed kl Rahul: मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स के लिए अपने डेब्यू को यादगार बना दिया. मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल को शून्य पर आउट कर सनसनी फैला दी. शमी की घातक स्विंग के सामने राहुल पूरी तरह बेबस नजर आए. हालांकि बीच में कुलदीप यादव और नटराजन ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया, लेकिन शमी का वह पहला विकेट पूरी महफिल लूट ले गया.

शमी की रफ्तार और राहुल का सरेंडर...पहली ही गेंद पर चटकाया विकेटZoom

मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर निकाला विकेट.

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में जब लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने आईं, तो मैदान पर एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सबकी नजरें मोहम्मद शमी पर थीं, जो इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में अपना डेब्यू कर रहे थे. शमी ने न केवल उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि मैच की पहली ही गेंद पर दिल्ली के ओपनर और पूर्व कप्तान केएल राहुल को आउट कर सनसनी फैला दी.

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 का स्कोर खड़ा किया. जिसे बचाने के लिए उन्हें शुरुआती झटकों की सख्त जरूरत थी. गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में थी और सामने थे अनुभवी केएल राहुल. शमी ने अपनी पहली ही गेंद ‘फ्लोटी अवेस्विंगर’ (बाहर की ओर निकलती हुई) फेंकी. राहुल, जो आमतौर पर संभलकर खेलते हैं, इस बार चकमा खा गए. गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में बल्ले का बाहरी किनारा लगा और थर्ड मैन पर तैनात मोहसिन खान ने कोई गलती नहीं की.

मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर निकाला विकेट.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP