वजीरगंज का श्री नित्यानंद करी माता मंदिर

Share to your loved once


Last Updated:

वजीरगंज, गोंडा में स्थित श्री नित्यानंद करी माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यहां दूर-दूर से लोग मन्नत लेकर आते हैं और ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है. विशेष रूप से नवरात्रि, हर सोमवार और शुक्रवार यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. मंदिर की विशेषता है कि यहां चुनरी और नारियल चढ़ाया जाता है, और जिनकी मन्नत पूरी होती है, वे आकर इनका भोग अर्पित करते हैं.

गोंडा. जिले के वजीरगंज कस्बे में मां दुर्गा का एक बहुत ही प्रसिद्ध और आस्था से जुड़ा मंदिर स्थित है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत लेकर आते हैं और ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा यहां पूरी होती है. इस मंदिर को लेकर लोगों में गहरी आस्था है खासकर नवरात्रि के समय यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. लोग नौ दिनों तक पूजा-पाठ करते हैं, व्रत रखते हैं और मां दुर्गा से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना ग्रामीणों द्वारा कराई गई है. पहले यहां पर दुर्गा पूजा का कार्यक्रम किया जाता था फिर लोगों ने और मां के भक्तों ने सोचा कि यहां पर यदि एक भाव मंदिर का निर्माण हो जाए तो अच्छा रहेगा. फिर यहां पर मां भगवती के मंदिर का निर्माण हुआ और इस मंदिर की डिजाइन ऐसे की गई है कि इस मंदिर के सामने से अयोध्या गोंडा हाईवे है. तो जाते समय रास्ते से ही माता जी के दर्शन हो जाते है. इसी प्रकार से इस मंदिर की डिजाइन की गई है. इस मंदिर का नाम श्री नित्यानंद करी माता के नाम से प्रसिद्ध है.

मंदिर की क्या है मानता

लोकल 18 से बातचीत के दौरान मंदिर के महंत अजय कुमार मिश्र बताते हैं कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आकर माता नित्यानंद करी का दर्शन करते हैं. माता उनकी सारी मनोकामना पूरी करती हैं, माना जाता है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से माता जी के दरबार में आता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है. यहां की विशेषता यह है कि यहां पर चुनरी और नारियल चढ़ाया जाता है. जिसकी मनोकामना पूर्ण होती है वह श्रद्धालु आकर यहां पर चुनरी नारियल चढ़ाते हैं . वजीरगंज ग्राम सभा के प्रधान सुशील जयसवाल बताते हैं की बचपन से हम इस मंदिर पर दर्शन करने आते हैं, और हमारी सारी मनोकामना पूरी होती है. अब इस मंदिर पर कई कार्यक्रम भी किए जाते हैं. वजीरगंज के बलकरन सिंह बताते हैं कि इस मंदिर पर कई सालों से आते हैं और माता रानी उनकी सारी मनोकामना पूरी करती है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को हम यहां पर आकर माता रानी के दर्शन करते हैं. उन्होंने बताया कि इस मंदिर पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मेले का आयोजन किया जाता है साथ ही चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में यहां पर विशाल मेले का आयोजन होता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP