‘मेरे दादा को लेकर खेल मत करो’, राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर छलका ड्राइवर का दर्द, रूला देगी ये भावुक पोस्ट
Last Updated:
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद अब एक नया भावुक पहलू सामने आया है. उनके सबसे करीबी रहे ड्राइवर बाबलू दास ने उन्हें लेकर फेसबुक पर एक दर्द भरा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने लेटर में लोगों से अपील की है कि राहुल को लेकर किसी भी तरह की गलत बातें न करें.

राहुल के ड्राइवर ने शेयर की पोस्ट
नई दिल्ली. बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है. अब तक उनके फैंस इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं. अब उनके ड्राइवर ने पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है.
बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के बाद से उनके फैंस सदमे में है. बीते रविवार को ओडिशा के तालसारी बीच पर एक सीरियल की शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. इस खबर के मिलते ही इंडस्ट्री में मातम छा गया था.
ड्राइवर ने शेयर की भावुक पोस्ट
गौरतलब है कि राहुल अरुणोदय बनर्जी के पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में भी यही सामने आया था कि उनकी मौत पानी में डूबने से ही हुई है. तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा देर तक उन्हें तलाश करने के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया था. पानी में देर तक रहने के कारण उनके फेफड़े बुरी तरह से सूज गए थे.अब एक्टर को लेकर उनके ड्राइवर ने भावुक पोस्ट शेयर की है.इस पोस्ट को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो जाएगी.
मेरे दादा के लिए कोई गलत बात न करें
बता दें कि ड्राइवर ने खुलासा किया है कि रविवार सुबह से ही तालसारी बीच पर शूटिंग खत्म होने वाली थी. लेकिन उसी बीच वह डूब गए. लेकिन बाहर निकालने के बाद उनके शरीर से पानी निकालने की कोशिश की गई.उस दौरान उनकी सांसें भी चल रही थीं. लेकिन अस्पताल ले जाने तक बहुत देर हो चुकी थीं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें