Aaj Ka Singh Rashifal 02 April 2026: आज रहें सतर्क, मिल सकता है धोखा, नौकरी-व्यापार में कैसा दिन, पढ़ें राशिफल

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 02 April 2026, ग्रहों के विपरीत प्रभाव के कारण आज खर्च, तनाव और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. आज के दिन खासतौर पर अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद या धोखे की स्थिति बन सकती है, इसलिए बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी रहेगा. व्यापार, करियर या परिवार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें.

Aaj Ka Singh Rashifal 02 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 2 अप्रैल 2026 गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला जुला असर देने वाला रह सकता है. आज सूर्य और शनि की युति बनी हुई है, जिसका प्रभाव मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है. सिर से जुड़ी परेशानी या चोट का खतरा भी बना रह सकता है. साथ ही चंद्रमा सप्तम भाव और केतु छठे भाव में रहकर भी कई तरह के संकेत दे रहे हैं, इसलिए दिन की शुरुआत सोच समझकर करना बेहतर रहेगा.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार राहु, मंगल और बुध की युति बारहवें भाव में बनी हुई है. इसका असर खर्च, तनाव और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है. आज के दिन खास तौर पर अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद या धोखे की स्थिति बन सकती है. इसलिए बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी रहेगा. व्यापार, करियर या परिवार से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा संकेत दे रहा है. शुक्र का धन भाव में होना और प्रशासनिक स्थान पर धनु राशि का प्रभाव सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है. कार्यस्थल पर माहौल बेहतर बना रह सकता है. कुछ लोगों को वेतन वृद्धि या इंसेंटिव मिलने की संभावना भी बन रही है. प्रमोशन से जुड़े संकेत भी मिल सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए नए अवसर बन सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य लेकिन सावधानी वाला रहेगा. यदि गुस्से पर नियंत्रण रखा और शांत दिमाग से काम किया तो व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. धन की आवक भी बनी रह सकती है. खास तौर पर महिलाओं से जुड़ी वस्तुएं, कपड़े, प्रफ्यूम, दूध या सफेद वस्तुओं का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि जल्दबाजी या गलत फैसले से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच समझकर लें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा. चंद्रमा पर शनि की दृष्टि होने से पेट और सिर से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कुछ लोगों को एसिडिटी या मानसिक तनाव की समस्या भी हो सकती है. सिर में चोट लगने की आशंका भी बताई गई है, इसलिए बाहर जाते समय सावधान रहें. दिनभर पर्याप्त पानी पीना और धूप से बचाव करना जरूरी रहेगा. छोटे संकेतों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दाम्पत्य जीवन में थोड़ी उथल पुथल देखने को मिल सकती है. पति पत्नी के बीच विचारों का अंतर विवाद की वजह बन सकता है. किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में कुछ सुधार के संकेत मिल रहे हैं. प्रेमियों के बीच बातचीत से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 7 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को आज जमीन से जुड़े निवेश करने से बचना चाहिए. किसी पर जल्दी भरोसा न करें और बड़े फैसलों को टालना बेहतर रहेगा. हनुमानजी और नरसिंह भगवान की पूजा करना आज शुभ फल देने वाला माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP