विनोद खन्ना का वो कालजयी गाना, जीनत अमान ने बोल्डनेस से जीत लिया था दिल, 51 साल बाद भी पॉपुलर

Share to your loved once


 

arw img

नई दिल्ली: ‘हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे’ सिनेमा के उन चुनिंदा गीतों में से एक है, जिसे सुनते ही रूह को सुकून मिलता है. साल 1975 में आई फिल्म ‘कुर्बानी’ का यह गाना आज भी लव का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. इस गाने की सादगी और इसके गहरे बोल ही इसकी असली ताकत हैं. कालजयी गीत को अपनी जादुई आवाज से सजाया था मनहर उघास, आनंद कुमार और कंचन ने. संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी ने इसमें रबाब और सरोद जैसे इंस्ट्रूमेंट का जो इस्तेमाल किया, उसने इसे एक सूफियाना और रूहानी टच दिया. पर्दे पर इसे दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना और खूबसूरत जीनत अमान पर फिल्माया गया था, जिनकी केमिस्ट्री ने गाने के भावों को और भी निखार दिया. इंदीवर के लिखे बोल ‘हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे, मरने वाला कोई जिंदगी चाहता हो जैसे’- प्रेम की उस ऊंचाई को दर्शाते हैं, जहां प्रेमी अपने साथी को जीवन की अंतिम उम्मीद की तरह देखता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP