मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना, 58 साल से कपल का फेवरेट, राजेंद्र कुमार-सायरा बानो की छाई जोड़ी

Share to your loved once


 

arw img

नई दिल्ली: साल 1968 में आई फिल्म ‘झुक गया आसमान’ का एक गाना आज भी प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है. हम गाने ‘कौन है जो सपनों में आया’ की बात कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा के सबसे सदाबहार और रूमानी गीतों में से एक हैं. इस गीत को अपनी मखमली आवाज से सजाया था महान सिंगर मोहम्मद रफी ने, जिनकी गायकी ने इसमें एक अलग ही जादू भर दिया था. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका संगीत और सिनेमैटोग्राफी है. म्यूजीशियन जोड़ी शंकर-जयकिशन ने इसे एक बहुत ही ताजा और विदेशी धुन दी थी, जो उस दौर के हिसाब से काफी मॉडर्न थी. पर्दे पर दिग्गज एक्टर राजेन्द्र कुमार ने इस गाने को अपनी खास स्टाइल में निभाया. बर्फीली वादियों और खुली कार में फिल्माया गया गाना दर्शकों को एक जादुई दुनिया का अहसास कराता है. हसरत जयपुरी के लिखे बोल एक ऐसे प्रेमी की भावनाओं को जाहिर करते हैं जो अपने सपनों की राजकुमारी की तलाश में है. चाहे वह रफी साहब की ‘याहू’ वाली पुकार हो या गाने की थिरका देने वाली लय, यह गीत हर पीढ़ी के दिलों पर राज करता है. यही कारण है कि दशकों बाद भी जब यह रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP