आज राजभोग मिठाई खा के गया था मैच में…वैभव सूर्यवंशी ने खोला विस्फोटक बल्लेबाजी का राज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की कुटाई कौन सी मिठाई खाकर की थी, खोला राज

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में 15 बॉल पर फिफ्टी ठोक डाली. मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में सूर्यवंशी को अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल के साथ टीम बस में मस्ती करते हुए देखा गया. जुरेल ने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया खेला यार, एक बार फिर बहुत अच्छा खेला.” मुस्कुराते हुए सूर्यवंशी ने अपनी शानदार पारी का मजेदार ‘राज’ बताया, “आज राजभोग मिठाई खा के गया था मैच में.”

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की कुटाई कौन सी मिठाई खाकर की थी, खोला राज Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की कुटाई कौन सी मिठाई खाकर की थी, खोला राज

नई दिल्ली. भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है. पिछले साल आईपीएल से अपने बड़े मंच का सफर शुरू करने वाले इस बैटर ने दुनिया भर में घूम घूम कर गेंदबाजों को कूटा है. तबाही का दूसरा नाम बन चुके वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मंच पर धमाकेदार प्रदर्शन किया. 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार आठ विकेट की जीत के साथ की. सीएसके की गेंदबाजी में मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे थे. भारतीय युवा बल्लेबाज ने दोनों गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कई छक्के लगाए. सूर्यवंशी की इस पारी ने मैच को पूरी तरह चेन्नई से दूर कर दिया और राजस्थान रॉयल्स को आसानी से जीत दिला दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP