बलखाती-लहराती-इतराती… सीधे स्टंप में जा घुसी, एनगिडी की मैजिक डिलिवरी पर क्लीन बोल्ड निकोलस पूरन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बलखाती-लहराती-इतराती… सीधे स्टंप में जा घुसी, एनगिडी की बॉल पर बोल्ड पूरन

Last Updated:

Lungi Ngidi bowled Nicholas Pooran: एक कमाल की स्लोअर बॉल पर लुंगी एनगिडी ने निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. पूरन आठ गेंद में सिर्फ आठ रन ही बना पाए. ये मैच में एनगिडी का पहला शिकार था, बाद में उन्होंने अपना स्पैल 3.4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट के साथ फिनिश किया. इस तरह लखनऊ का स्कोर 65/4 हो गया.

बलखाती-लहराती-इतराती... सीधे स्टंप में जा घुसी, एनगिडी की बॉल पर बोल्ड पूरनZoom

लुंगी एनगिडी की जादुई बॉल पर निकोलस पूरन क्लीन बोल्ड हुए

लखनऊ: कौन कहता है कि टी-20 सिर्फ बैटर्स का फॉर्मेट है! कौन कहता है कि आईपीएल में मजा तभी आता है, जब चौके-छक्के लगते हैं. जरा लुंगी एनगिडी की ये बॉल तो देखिए. लहराती-बलखाती-इतराती गेंद जो एनगिडी के उंगलियों पर नाचती हुई रीलिज हुई और पिच पर पड़ते ही ऐसा जादू बिखेरा कि निकोलस पूरन मंत्रमुग्ध हो गए. कैरेबियन स्टार पूरन को पता ही नहीं लगा कि कब उनका स्टंप उखड़ गया और कब मैजिकल डिलिवरी ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी. इस जादुई गेंद का गवाह बना लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम. मौका था आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए पहले मैच का.

LSG को मुश्किलों से उबारने आए थे पूरन
अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ की टीम टॉस हारती है और पहले बल्लेबाजी करने आती है, लेकिन उसकी शुरुआत इतनी खराब रही कि 50 रन के भीतर-भीतर तीन विकेट गिर गए. कप्तान ऋषभ पंत (नौ गेंद में सात रन), एडन मार्करम (आठ गेंद में 11 रन) और आयुष बदोनी (तीन गेंद में 0 रन) पवेलियन लौट चुके थे. सातवें ओवर में क्रीज पर निकोलस पूरन की एंट्री हुई, जिनका काम मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारना और फिर बड़ा स्कोर खड़ा करना था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP