LSG vs DC Live Score: लखनऊ बनाम दिल्ली में घमासान, किसका पलड़ा भारी, टॉस थोड़ी देर में

Share to your loved once


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. आज सीजन के पांचवें मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स से है. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए इस सीजन का शुरुआती मुकाबला है, जहां जीत के साथ दो अंक बटोरना दोनों का पहला लक्ष्य होगा.

दोनों ही टीमें आज अपने कुछ प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतर रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स को श्रीलंकाई जादुई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की कमी खलेगी, जो नीलामी में खरीदे जाने के बाद अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की चोट ने बड़ा झटका दिया है.

दिल्ली का नया गेंदबाजी आक्रमण
स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान दक्षिण अफ्रीकी रफ्तार के सौदागर लुंगी एनगिडी के हाथों में होगी. उनका साथ देने के लिए टीम में मुकेश कुमार और यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी. नटराजन मौजूद हैं. हालांकि, सबकी नजरें जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए सितारे आकिब नबी डार पर होंगी, जिन्हें काफी ‘हाइली रेटेड’ माना जा रहा है.

LSG vs DC Live Score: दिल्ली के लिए बैटिंग कॉम्बिनेशन बनी पहेली

LSG vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी क्रम का संयोजन अभी भी एक पहेली बना हुआ है, जहां ओपनिंग में केएल राहुल के साथ पाथुम निसांका के उतरने की प्रबल संभावना है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के स्टार परफॉर्मर नीतीश राणा नंबर 3 पर अपनी प्रभावशीलता दिखाने को तैयार हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में टीम टी. नटराजन को उनके सटीक विकल्प के रूप में देख रही है, जबकि विदेशी पेसर के तौर पर दुष्मंथा चमीरा या लुंगी एनगिडी में से किसी एक (या दोनों) को शामिल करने पर विचार चल रहा है. लखनऊ के विपरीत, दिल्ली का मध्यक्रम ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर जैसे अनुभवी दिग्गजों के साथ काफी मजबूत नजर आता है. साथ ही, घरेलू सत्र में अपनी छाप छोड़ने वाले आकिब नबी के आईपीएल डेब्यू पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी.

LSG vs DC Live Score: एलएसजी बनाम डीसी संभावित इलेवन

LSG vs DC Live Score:  एलएसजी इस प्लेइंग इलेवल के साथ आज मैदान पर उतर सकती है.  मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव.

LSG vs DC Live Score: आकिब नबी डार को मिलेगा डेब्यू का मौका?

LSG vs DC Live Score: जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी डार इन दिनों घरेलू क्रिकेट के नए सनसनी बनकर उभरे हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल करने के बाद, आईपीएल 2026 की नीलामी में उन पर जमकर धनवर्षा हुई और उन्हें 8.40 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा गया. नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर आकिब अपनी इस ताकत पर पूरा भरोसा रखते हैं. अपने आईपीएल डेब्यू से पहले वह भारतीय टीम में चयन के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहते और फिलहाल उनका पूरा ध्यान केवल मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर है.

LSG vs DC Live Score: कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा एलएसजी वर्सेस डीसी मुकाबला

LSG vs DC Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज, बुधवार 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जिसके ठीक आधे घंटे बाद यानी 7:30 से खेल शुरू हो जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक भिड़ंत का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देख सकते हैं. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद JioHotstar ऐप पर लिया जा सकता है.

LSG vs DC Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

LSG vs DC Live Score:  आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी नजर आता है. दोनों के बीच हुए 7 मुकाबलों में दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 जीत दर्ज की हैं. दिलचस्प बात यह है कि इकाना स्टेडियम में भी दिल्ली 2–1 की बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, आज के मैच में लखनऊ को अपने घरेलू मैदान और संतुलित भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का फायदा मिल सकता है. जहां लखनऊ की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में सबसे घातक मानी जा रही है, वहीं मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आती है.  इकाना की चुनौतीपूर्ण पिच पर यह मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है.

LSG vs DC Live Score: कैसा रहेगा पिच का मिजाज

LSG vs DC Live Score: आज के मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम की पिच नंबर 4 के इस्तेमाल होने की पूरी संभावना है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच एक संतुलित जंग का गवाह बन सकती है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले सीजन में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 187 रहा था, जो 2024 के 203 रनों के औसत के मुकाबले थोड़ा कम है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस बार गेंदबाजों को थोड़ी अतिरिक्त मदद मिल सकती है.

LSG vs DC Live Score: लखनऊ वर्सेस दिल्ली मैच में वेदर अपडेट

LSG vs DC Live Score: मैच के दौरान मौसम की बात करें तो लखनऊ में रात के समयआंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. टॉस के समय तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जिससे शाम काफी गर्म होने वाली है. हालांकि रात 11 बजे तक यह गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.  राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शकों को बिना किसी बाधा के पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

नमस्ते

न्यूज 18 हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का पांचवां मैच खेल जा रहा है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP