‘प्रोपेगेंडा है तो बैन क्यों नहीं?’ मिथुन चक्रवर्ती ने ‘धुरंधर 2’ का किया सपोर्ट, विरोधियों से किए तीखे सवाल

Share to your loved once


Last Updated:

दिग्गज एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि अगर फिल्म गलत थी, तो इसे रिलीज से क्यों नहीं रोका गया? मिथुन ने ‘बंगाल फाइल्स’ पर लगी पाबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि बिना देखे फिल्मों का विरोध करना गलत है. उन्होंने फिल्म की शानदार सफलता को जनता का सपोर्ट बताया.

ख़बरें फटाफट

'प्रोपेगेंडा है तो बैन क्यों नहीं?' मिथुन चक्रवर्ती ने धुरंधर 2 का किया सपोर्टZoom

मिथुन चक्रवर्ती का सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार. (IANS)

नई दिल्ली: सुपरस्टार और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. एक्टर का बयान आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर है, जिसे कुछ लोग प्रोपेगेंडा बता रहे हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने दो टूक शब्दों में पूछा कि अगर यह फिल्म वाकई प्रोपेगेंडा है, तो सरकार ने इसे रिलीज होने से रोका क्यों नहीं? उन्होंने टीएमसी सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब ‘बंगाल फाइल्स’ की बात आई थी, तो आपने उसकी एक रील देखे बिना ही उस पर पाबंदी लगा दी और उसे जनता तक पहुंचने ही नहीं दिया. मिथुन का मानना है कि फिल्मों को राजनीति के चश्मे से देखना और बिना देखे उनका विरोध करना बेहद गलत है.

मिथुन चक्रवर्ती ने ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी का जिक्र करते हुए कहा कि दर्शकों ने इस फिल्म को सिर आंखों पर बिठाया है जिसने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. उनका कहना है कि पब्लिक पागल नहीं है जो किसी भी फिल्म को बेवजह हिट बना दे. अगर लोग इसे देखने जा रहे हैं, तो मतलब फिल्म में दम है. इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति और फिल्मी गलियारों में बहस छिड़ गई है. एक तरफ जहां मिथुन के सपोर्ट इसे बोलने की आजादी और सच्चाई की जीत बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे महज एक राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं. मिथुन ने साफ कर दिया कि जनता का फैसला ही सबसे बड़ा होता है और ‘धुरंधर 2’ की सफलता इसका सबूत है.

जसकीरत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है ‘धुरंधर 2’ की कहानी
अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ जसकीरत सिंह नाम के एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका परिवार नाइंसाफी का शिकार होता है और वह बदले की आग में जुर्म की दुनिया का रास्ता चुन लेता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसे देश के लिए अंडरकवर एजेंट बनने का मौका मिलता है और वह ‘हमजा अली मजारी’ बनकर पाकिस्तान मिशन पर निकल जाता है. फिल्म का दूसरा हिस्सा कराची के खतरनाक लियारी इलाके की गैंगवार और सत्ता की लड़ाई को बड़े ही रोमांचक तरीके से दिखाता है. रहमान डकैत की मौत के बाद खाली हुई गद्दी को हासिल करने के लिए जो खूनी खेल शुरू होता है, उसमें हमजा अपनी चतुराई से दुश्मनों के छक्के छुड़ाता नजर आता है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP