ICC T20I Ranking: IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवा

Last Updated:

ICC T20I Batters Ranking: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर है जबकि तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव का भी टॉप-10 में जलवा बरकरार है. राशिद खान दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं.

IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवाZoom

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन

दुबई: आईपीएल के बीच आईसीसी ने टी-20 प्लेयर्स की रैंकिंग जारी की है. भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ताजा रैंकिंग में टॉप दो पोजिशन पर बरकरार है. अभिषेक शर्मा 875 अंक के साथ दुनिया के नंबर वन बैटर हैं जबकि ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. तिलक वर्मा छठे और भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवीं पोजिशन पर हैं.

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आठवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवे स्थान पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन ने जबरदस्त छलांग लगाई है और पहले वह शीर्ष 100 से बाहर थे, लेकिन अब 39वें स्थान पर हैं.

राशिद खान दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज
गेंदबाजों में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान टॉप पोजिशन पर हैं जबकि भारतीय स्पिनर वरूण चक्रवर्ती दूसरे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं. हरफनमौलाओं की सूची में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टॉप पर हैं जबकि हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP