iti admission 2026 up | government iti meerut admission process | मेरठ आईटीआई एडमिशन 2026
Last Updated:
Government ITI Meerut Admission Process 2026: मेरठ के जो युवा हाईस्कूल की परीक्षा दे चुके हैं और कम खर्च में शानदार करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए बेहतरीन है. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जहां छात्र मात्र 40 रुपये महीने की फीस में अपना भविष्य संवार सकते हैं. टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों के सहयोग से यहां इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर हार्डवेयर जैसे कई आधुनिक कोर्स संचालित हैं. जानिए यहां एडमिशन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी.
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के उन युवाओं के लिए काम की खबर है, जो बोर्ड परीक्षाओं के बाद टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. मेरठ में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) ऐसे छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं. यहां न केवल कम खर्च में पढ़ाई होती है, बल्कि औद्योगिक मांग के अनुसार ट्रेनिंग भी दी जाती है. मेरठ साकेत राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य ई. संजीव कुमार से जानिए एडमिशन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
नोडल प्रधानाचार्य ई. संजीव कुमार ने बताया कि जैसे ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के नतीजे आएंगे, शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मेरठ में कुल 6 राजकीय आईटीआई संचालित हैं, जिनमें मेरठ साकेत, बच्चा पार्क, सरधना, हस्तिनापुर, खरखौदा और साकेत में महिला आईटीआई शामिल हैं. फीस की बात करें तो जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए यह मात्र 40 रुपये महीना है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए प्रशिक्षण पूरी तरह फ्री है.
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएशन से पीएचडी तक का मौका! मेरठ के इन टॉप 5 कॉलेज में बेटियां कम फीस में कर सकती हैं पूरी पढ़ाई
इन आधुनिक ट्रेड में संवारें अपना भविष्य
मेरठ आईटीआई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां टाटा मोटर्स के सहयोग से कई महत्वपूर्ण ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं. छात्र यहां रेडियोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, प्लंबर, वेल्डर और फोटो डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा ले सकते हैं. संजीव कुमार के अनुसार, रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में आईटीआई पास युवाओं की भारी डिमांड रहती है, जिससे रोजगार मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं.
एडमिशन के लिए अभी से तैयार कर लें ये दस्तावेज
जो छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें अभी से अपने जरूरी कागजात तैयार कर लेने चाहिए. आवेदन के समय हाईस्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की जरूरत होगी. इसके अलावा, जो छात्र आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपडेट रखने होंगे. ऑनलाइन आवेदन करते समय ट्रेड का चुनाव बहुत सावधानी से करें ताकि मेरिट के आधार पर आपको मनचाहा विषय मिल सके और भविष्य में कोई दिक्कत न आए.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें