आईपीएल डेब्यू के कुछ घंटों के बाद ही कूपर कॉनॉली को मिली बुरी खबर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL डेब्यू करते ही कूपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डेब्यू के कुछ घंटे के बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बुरी खबर मिली. उनको पिछले साल किए गए टी20 प्रदर्शन की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया. आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए कूपर ने पंजाब किंग्स को मुश्किल में गुजरात के खिलाफ 3 विकेट की जीत दिलाई.

IPL डेब्यू करते ही कूपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहरZoom

कूपर कॉनॉली को बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली के लिए मंगलवार का दिन यादगार बन गया. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया और पहले ही मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेल डाली. कमाल की बात यह ही पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाने के कुछ घंटे बाद ही उनको बुरी खबर मिली. ऑस्ट्रेलिया और पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर को बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया. वह अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने उन्हें जल्दी ही पहचान लिया था. पिछले 18 महीनों में उन्हें टेस्ट डेब्यू और कई व्हाइट-बॉल मौके मिले. 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 28 रन और 4.66 की औसत के साथ, उनका कॉन्ट्रैक्ट छूटना तय था. कॉनॉली और सैम कॉन्स्टास उन युवा क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट को घटाकर 21 कर दिया है. अगले 12 महीनों में 21 टेस्ट मैचों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी (3/29) के कारण पंजाब की शुरुआत लड़खड़ा गई थी. टीम ने फिर से संभलते हुए 163 रन का लक्ष्य पांच गेंद रहते हासिल कर लिया. कॉनॉली और प्रभसिमरन सिंह (24 गेंद में 37 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम साझेदारी कर गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की नींव रखी. मैच के बाद कॉनॉली ने कहा, “मैं कुछ वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव लेना चाहता था, लेकिन आज जो प्रदर्शन किया, उससे बहुत खुश हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “इससे पहले मैंने घर पर दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताया, ताकि खुद को रीसेट कर सकूं. मैं एक टेम्पो प्लेयर हूं, अपने हाथों के फ्लो को महसूस करता हूं, ज्यादा बड़े छक्के नहीं लगाता… रिकी के साथ काम करना शानदार है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP