Food Recipe: बस 5 मिनट में बनाएं तीखा-चटपटा टिपोरे! हरि मिर्च की ये रेसिपी बढ़ा देगी हर खाने का मजा
Last Updated:
Hari Mirch Tapra Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर खाने का स्वाद हल्का और फीका लगने लगता है, लेकिन एक आसान देसी जुगाड़ आपकी थाली को फिर से स्वाद से भर सकता है. हरि मिर्च का टिपोरे एक झटपट बनने वाली चटपटी रेसिपी है, जो किसी भी साधारण दाल या सब्जी को खास बना देती है. इसे बनाने के लिए हरी मिर्च, लहसुन, नमक, सरसों का तेल और कुछ बेसिक मसालों की जरूरत होती है. सभी सामग्री को मिलाकर कुछ ही मिनटों में यह टेस्टी टापरा तैयार हो जाता है. इसका तीखा और देसी स्वाद खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है.
गर्मियों के मौसम में अक्सर खाने का मन नहीं करता, खासकर जब रोज-रोज वही दाल-सब्जी सामने आ जाए. ऐसे में अगर खाने में थोड़ा सा चटपटा और तीखा स्वाद मिल जाए तो भूख अपने आप बढ़ जाती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी देसी और आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके खाने का स्वाद पूरी तरह बदल देगी. यह है हरि मिर्च के टापरे, जिसे आप घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं.
अगर बात करें इसकी सामग्री की, तो आपको चाहिए ताजी मोटी हरि मिर्च, बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और थोड़ा सा तेल. सबसे पहले हरि मिर्च को धोकर बीच से हल्का चीरा लगा लें, ताकि उसमें मसाला अच्छे से भर सके. इसके बाद एक बाउल में बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन डालकर थोड़ा सा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
अब इस बेसन के घोल को मिर्च के अंदर अच्छे से भरें.गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद इन तैयार मिर्चों को धीरे-धीरे डालकर मध्यम आंच पर तलें.जब मिर्चें सुनहरी और कुरकुरी हो जाएं, तो इन्हें निकाल ले. आपका हरि मिर्च का टापरा तैयार है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस डिश की खासियत यही है कि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और साधारण खाने को भी खास बना देती है.अगर घर में कोई सब्जी पसंद नहीं आ रही हो या स्वाद फीका लग रहा हो, तो ये टापरे आपके खाने में जान डाल सकते हैं. खासकर गर्मियों में जब भूख कम लगती है, तब यह चटपटी डिश खाने का मजा दोगुना कर देती है.
स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है, अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए. हरी मिर्च में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.हालांकि, जिन लोगों को ज्यादा तीखा खाने की आदत नहीं है, वे इसे कम मात्रा में ही लें.
हरि मिर्च के टापरे राजस्थान और आसपास के इलाकों में काफी पसंद किए जाते है. यह एक तरह का झटपट बनने वाला तीखा और मसालेदार स्नैक या साइड डिश है, जिसे आप रोटी, पराठा या साधारण दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और सामग्री भी आसानी से घर में मिल जाती है.