हिंडन एयरपोर्ट पर खुलने वाला है उड़ान यात्री कैफे, 10 रुपये में मिलेंगे चाय-समोसा-स्नैक्स, 20 रुपये में कॉफी और बहुत कुछ

Share to your loved once


Last Updated:

Hindon Airport Udaan Yatri Cafe News : देश के करीब 11 एयरपोर्ट जैसे पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भुवनेश्वर पर इस योजना की शुरुआत हो चुकी है और यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है. हालांकि अभी दिल्ली-एनसीआर के किसी भी एयरपोर्ट पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन बहुत जल्द हिंडन एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल हो जाएगा. आइये जानते हैं डिटेल में…

गाजियाबाद : बढ़ती महंगाई के इस दौर में जहां हवाई यात्रा करना ही आम लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है, वहीं एयरपोर्ट पर खाने-पीने की महंगी चीजें यात्रियों की जेब पर अलग से बोझ डालती हैं. अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान एक कप चाय या हल्का नाश्ता लेने से पहले भी यात्रियों को कई बार सोचना पड़ता है. ऐसे में अब गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से राहत भरी खबर सामने आई है, जो यात्रियों के खर्च को काफी हद तक कम करने वाली है.

यात्रियों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का शुभारंभ होने जा रहा है. इस कैफे के शुरू होते ही यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी. इसके तहत एयरपोर्ट पर मात्र 10 रुपये में चाय और समोसा के साथ अन्य स्नैक्स उपलब्ध होंगे, जबकि 20 रुपये में कॉफी दी जाएगी.

एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक-एक कर व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है. फिलहाल एयरपोर्ट का विस्तार कार्य जारी है और जैसे ही यह पूरा होगा यहां कई नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी. इनमें उड़ान यात्री कैफे के साथ-साथ किड्स जोन भी शामिल है जिससे यात्रियों को और बेहतर अनुभव मिल सकेगा.

देश के करीब 11 एयरपोर्ट जैसे पुणे, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और भुवनेश्वर पर इस योजना की शुरुआत हो चुकी है और यात्रियों को इसका लाभ मिल रहा है. हालांकि अभी दिल्ली-एनसीआर के किसी भी एयरपोर्ट पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन बहुत जल्द हिंडन एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल हो जाएगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है ताकि आम और मध्यम वर्ग के लोग भी बिना ज्यादा खर्च के आरामदायक सफर कर सकें.

किड्स जोन की भी होगी व्यवस्था
हिंडन एयरपोर्ट पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए किड्स जोन विकसित करने की योजना भी बनाई गई है. एयरपोर्ट विस्तार के बाद बच्चों के लिए एक अलग क्षेत्र तैयार किया जाएगा जहां उनके खेलने के लिए झूले, खिलौने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और बच्चों का समय भी मनोरंजन के साथ बीतेगा.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP