वर्ल्ड चैम्पियन ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म! ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से निकाल फेंका बाहर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

मैक्सवेल का करियर खत्म! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से किया बाहर

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था. वह लंबे समय से रेड-बॉल क्रिकेट की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. बोर्ड की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या 37 साल के मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया.

मैक्सवेल का करियर खत्म! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से किया बाहरZoom

ग्लेन मैक्सवेल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है

नई दिल्ली. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जारी किए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को बाहर कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या 37 साल के मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया. वो अब भी टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की योजना में फिट बैठते हैं या नहीं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 21 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें टेस्ट खिलाड़ियों पर खास ध्यान दिया गया है.

ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था. वह लंबे समय से रेड-बॉल क्रिकेट की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैक्सवेल को 2026-27 सीजन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि बोर्ड ने टेस्ट कोर के इर्द-गिर्द टीम तैयार करने का फैसला किया है. खासकर आने वाले व्यस्त रेड-बॉल कैलेंडर को देखते हुए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 1 अप्रैल को 21 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की. इसमें अगले 12 महीनों की टीम की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है. इसमें बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ कई टेस्ट सीरीज शामिल हैं. मैक्सवेल को बाहर करना सबसे अहम फैसलों में से एक रहा. 37 साल के मैक्सवेल ने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. 2017 के बाद से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं. वह धीरे-धीरे लंबे फॉर्मेट से बाहर होते गए. कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट में उनका नाम न होना दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP