27 साल के प्रेमी संग फरार हुई पांच बच्चों की मां, 2 साल के बच्चे को मायके में छोड़ा, पति पहुंचा थाने

Share to your loved once


Last Updated:

Gonda News: यूपी के जिंदा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी के भागने से परेशान पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

ख़बरें फटाफट

27 साल के प्रेमी संग फरार हुई 5 बच्चों की मां, 2 साल के बेटे को मायके में छोड़ाZoom

गोंडा में प्रेमी संग फरार हुई 5 बच्चों की मां (सांकेतिक तस्वीर)

गोंडा. यूपी के गोंडा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पांच बच्चों की मां अपने पड़ोसी के साथ फरार हो गई. वहीं दूसरी ओर महिला के पति ने मोतीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कराई है. वहीं पुलिस इसे गुमशुदगी मानकर जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है. बता दें कि महिला अपने दो साल के बेटे को मायके में छोड़ गई है और बच्चा मां के लिए रो रहा है.

बताया यह भी जा रहा हैं की छः माह पहले पति का इस प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद भी हुआ था. पति ने दबाव बनाया और विवाद हुआ तो पंचायत में पत्नी ने प्रेमी से ना बात करने का वादा किया, लेकिन अब जब वह प्रेमी संग भाग गई तो सभी सन्न रह गए. दरअसल, मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई 40 साल की महिला अपने 27 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह पांच बच्चों की मां है और मायके में ही महिला अपने दो साल के मासूम बच्चे को छोड़कर चली गई हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया जा रहा है कि यह महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपने ससुराल से मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई थी. उसने पति को बताया था कि वह परिवार से मिलने जा रही है और पति ने उसे बच्चों के साथ जल्द लौटने को कहा था. पति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मायके पहुंचने के बाद उसकी पत्नी कहीं फरार होंजाएगी. पत्नी के लापता होने के बाद पति ने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. वहीं मोतीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बड़े बेटे की उम्र 17 साल

जानकारी के मुताबिक 40 साल की महिला के बड़े बेटे की उम्र 17 साल, बेटी की उम्र 14 साल, तीसरे बेटे की उम्र 8 साल, चौथी बेटी की उम्र 4 साल और पांचवें नंबर की बेटे की उम्र महज 2 साल है. वह अपने सबसे छोटे बेटे को लेकर मायके आई हुई थी. मोतीगंज थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और महिला की बरामदगी की को लेकर पुलिस टीमों को लगाया गया है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP