ट्रक ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास, यूपी पीसीएस में हासिल की 40वीं रैंक, अब आईएएस बनने का सपना

Share to your loved once


Last Updated:

UP PCS Topper’s Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भदोही की नेहा सिंह ने 40वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. साधारण परिवार से आने वाली नेहा सिंह के पिता ट्रक ड्राइवर हैं. नेहा ने दूसरी एटेम्पट में यह सफलता अर्जित की.

ख़बरें फटाफट

ट्रक ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास, यूपी पीसीएस में हासिल की 40वीं रैंकZoom

भदोही की बिटिया ने पास की पीसीएस परीक्षा

भदोही. यूपी के भदोही जिले के अजयपुर गांव की रहने वाली नेहा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. साधारण परिवार से आने वाली नेहा के पिता कौशल कुमार सिंह ट्रक ड्राइवर हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आने दी. सफलता के बाद जब नेहा अपने गांव पहुंचीं तो डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. लोग फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते नजर आए. वहीं नेहा कार की सनरूफ से खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती दिखीं.

नेहा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद दिल्ली में रहकर तैयारी की. पहले प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की. नेहा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को देते हुए बेटियों की शिक्षा पर जोर देने का संदेश दिया. नेहा ने बताया कि सभी के जीवन में कठिनाइयां आती है. मेरे भी जीवन में आईं. उन्होंने बताया कि वे लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रही थीं, लेकिन जब उनका चयन नहीं हुआ तो, उन्होंने पीछे हटने का फैसला लिया. लेकिन दूसरे एटेम्पट में यूपी पीसीएस क्रैक करने के बाद उनके अंदर एक बार फिर उम्मीद जगी है और वे आईएएस की तैयारी करेंगी.

बच्चों की पढ़ाई पर करें निवेश

नेहा सिंह के फादर ट्रक ड्राइवर हैं. नेहा ने बताया कि उनके पिता ने पूरी सेविंग बच्चों की पढ़ाई में लगाई. उन्होंने कहा कि अधिकांश पिता अपने बेटी के दहेज़ के लिए सेविंग करते हैं, लेकिन मेरे पिता ने मेरी पढ़ाई पर निवेश किया. नेहा सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर निवेश बहुत जरूरी है. नेहा सिंह की इस सफलता से परिवार तो गर्व महसूस कर ही रहा है, साथ ही पड़ोसी भी काफी खुश हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP