ग्रहों की चाल बदलेगी खेल! अप्रैल में इन राशियों के लिए बढ़ सकती मुश्किलें, उज्जैन आचार्य से समझें

Share to your loved once


Monthly Horoscope April 2026 : हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व माना जाता है, क्योंकि हर व्यक्ति अपने भविष्य को पहले से जानने की इच्छा रखता है. अप्रैल महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और यह समय कुछ राशियों के लिए तरक्की और सफलता लेकर आएगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

अप्रैल माह में ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. अप्रैल के महीने में सूर्य समेत चार ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. जिससे कुछ लोग नई नौकरी के अवसर गवा बैठेंगे, तो कुछ को आर्थिक समस्या आएगी. वहीं, कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं अप्रैल का मासिक राशिफल किन लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है और उन्हें किन उपायों से राहत मिलेगी.

इन राशि के जातक रहें सावधान
कर्क – ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लिए अप्रैल का महीना मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. ग्रहों की चाल कुछ मामलों में चुनौती खड़ी कर सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निराशा हाथ लग सकती है. संपत्ति विवाद उभर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. जीवन में कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और संतान पक्ष से भी चिंता बनी रह सकती है.

कन्या – इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अनावश्यक विवादों में फंसने की आशंका है और वाहन या स्वास्थ्य पर अचानक खर्च बढ़ सकता है. माता-पिता के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है. नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है. रिश्तों में भी खटास आने की संभावना है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें.

धनु – इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. संतान से जुड़ी कोई चिंता या परेशानी सामने आ सकती है, जिससे मन व्याकुल रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से निराशा हाथ लग सकती है. वहीं, बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बना सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा.

कुंभ – इस राशि वाले जातक को अप्रैल महीना थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. क्योंकि कई ग्रह इस महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं. जिससे इस राशि के जातक का बनते बनते काम बिगाड़ेंगे. उन्हें वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं.

उपाय – इन राशि वालों को चाहिए कि भगवान विष्णु को समर्पित इस पवित्र मास मे जल, गन्ने का रस, शर्बत, मिट्टी के घड़े, अन्न, पंखे, छाते, जूते-चप्पल और तिल का दान जरूर करे साथ ही प्याऊ लगवाना और गरीबों को ठंडी वस्तुएं दान करना विशेष पुण्यदायी रहेगा. ऐसा करने से ग्रहो के अशुभ परिणाम शुभ परिणाम मे बदलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP