कभी किया मौत का ड्रामा, कभी ‘मंदोदरी’ बनने पर कटा बवाल, विवादों भरी रही है ‘प्रेग्नेंट’ पूनम पांडे की जिंदगी

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बीते मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं. पूनम पांडे की इन फोटोज के सामने आने के बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे हैं. लेकिन वो सच में मां बनने वाली हैं या फिर पूनम ने एक बार फिर कोई पब्लिसिटी स्टंट किया है. ये गेस करना पाना काफी मुश्किल काम है.

मंगलवार को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं. पहली फोटो में वह अपनी टी-शर्ट ऊपर करके बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी इन फोटोज के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है. उन्होंने बस अपनी फोटोज के प्रेग्नेंसी से जुड़े इमोजी शेयर किए हैं जिसने फैंस को सस्पेंस में छोड़ दिया है.

दरअसल, एक्ट्रेस के पोस्ट की टाइमिंग भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर सवाल खड़ा करती है कि कहीं उन्होंने एक बार फिर फैंस के साथ अप्रैल फूल प्रैंक तो नहीं किया है. पूनम पांडे बॉलीवुड में विवादों का पर्यायवाची बन गई हैं. उनकी जिंदगी हमेशा से विवादों में घिरी रही है.

अब अगर पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी की खबर सच है तो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. पूनम किसके साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं ये जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पूनम पांडे ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी. खबरों के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2019 में हुई थी और फिर दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी. सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए इनका रिश्ता चर्चा में आया. सैम पेशे से फिल्ममेकर और एड डायरेक्टर हैं और प्रोफेशनली भी पूनम के साथ काम करते थे.

काफी समय तक डेट करने के बाद पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी. एक्ट्रेस ने अपने एक्स हस्बैंड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सैम पर हैरसमेंट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे जिसके बाद सैम को गोवा से अरेस्ट कर लिया गया था.

इस घटना के कुछ समय बाद पूनम ने अपनी शिकायत वापस ले ली और सैम को एक और मौका देने का फैसला किया. उन्होंने पब्लिकली कहा कि दोनों के बीच सुलह हो गई है और वे फिर साथ हैं. हालांकि दोनों के बीच झगड़े की खबरें लगातार आती रहीं.

2021 में एक बार फिर पूनम पांडे ने सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया. उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि सैम ने उनके साथ मारपीट की है. खबरों के मुताबिक, पूनम को चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इसके बाद सैम को फिर गिरफ्तार किया गया. इसी दौरान पूनम ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया.

इसके अलावा पूनम की जिंदगी कई बार विवादों में घिरी रही है. पिछले साल एक्ट्रेस रामलीला में अपनी कास्टिंग की वजह खबरों में छाई हुई थी. पिछले साल एक्ट्रेस को लव कुश रामलीला द्वारा आयोजित वार्षिक रामलीला में पूनम को मंदोदरी के रोल में कास्ट करने की बात थी जिसपर खूब बवाल कटा था. वीएचपी और बीजेपी ने इसका विरोध जताया था जिसकी मुख्य वजह पूनम की इमेज थी. आखिरकार उन्हें हटा दिया गया.

इसके अलावा पूनम पांडे साल 2024 में अपनी मौत की झूठी अफवाहों की वजह से खबरों में छाई हुई थीं. एक्ट्रेस की टीम ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा था कि पूनम पांडे की सर्विकल कैंसर की वजह से मौत हो गई. हालांकि कुछ समय बाद खुलासा हुआ कि वो सर्विकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं. इस प्रैंक के बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था.

साल 2017 में पूनम पांडे ने अपना ऐप लॉन्च किया था जिसका नाम पांडे ऐप था. इसपर सिर्फ एडल्ट कंटेंट मौजूद था जिसे गूगल एक घंटे के अंदर की बैन कर दिया था. इसके अलावा पूनम का एक बाथरूम का प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था जिसे बाद में यूट्यूब और सभी बड़े प्लेटफॉर्म से हटाया गया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP