सुबह के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट, हरे मूंग से तैयार करें टेस्टी मूंगलेट, बस 10 मिनट में होगा तैयार

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट, हरे मूंग से तैयार करें टेस्टी मूंगलेट

Last Updated:

Moonglet Recipe: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर सुबह-सुबह आपको कई सारे स्टॉल लगे हुए दिखाई देंगे. जहां पर मूंगलेट खाने को मिलता है. यह खाने में यह टेस्टी तो लगता है. साथ ही, यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. यह वजन घटाने में भी माहिर है. इसे शाकाहारियों का आमलेट भी कहा जाता है. रांची की कूकिंग एक्सपर्ट ऊषा बताती हैं कि इसे किस तरीके से आप घर में ही 10 मिनट में बना कर तैयार कर सकते हैं. बस आपको इन स्टेप को फॉलो करके बनाना है.

रांची की कुकिंग एक्सपर्ट उषा बताती हैं कि अक्सर लोग पीले मूंग दाल का मूंगलेट बनाते हैं, लेकिन असली फायदा हरा गोटा मूंग जो होता है, उसमें होता है. क्योंकि, इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसमें कई सारे विटामिन ए, बी, सी होते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

ऐसे में आप हरा गोटा मूंग को रातभर फुला दीजिए और सुबह में इसको मिक्सी में बढ़िया से पीस दीजिए. पीसते समय इसमें अदरक, दो-तीन हरी मिर्च, थोड़ा सा नमक, थोड़ा सा लहसुन. यह सब डाल दीजिए और इसके पेस्ट को तो नीचे उतार लीजिए.

अभी इस पेस्ट में आपको काटा हुआ प्याज डालना है. थोड़ा सा स्वीट कॉर्न डाल सकते हैं. थोड़ा सा कटा हुआ शिमला मिर्च, मतलब आपको जो भी सब्जी डालना है. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. आपके पास क्या है और आप क्या डालना चाहते है. थोड़ा सा खाने वाला सोडा डाल के एक ही दिशा में बढ़िया से 5-10 मिनट के लिए चलाते रहें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इससे क्या होगा कि अच्छे से ये फुल जाएगा और उसके बाद फिर से 5-10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें. फिर तवा चढ़ाएं. उसमें थोड़ा सा तेल लीजिये और उसमें चिले का शॉप में इसे बढ़िया से डाल दीजिए. ध्यान रहे, आंच एकदम धीमा होना चाहिए और चिला को कवर कर दीजिए, मतलब किसी चीज से ढक दीजिए.

10 मिनट के बाद आप कवर को हटाइए तो आप देखेंगे मूंगलेट बिल्कुल भी नहीं चिपका है और बहुत ही आराम से के तवा को छोड़ देगा. इसके बाद दूसरी तरफ पका ले और नीचे उतार लें. आप चाहें तो इसे हरी चटनी या फिर ऐसे भी खा सकते हैं. खाने में बहुत टेस्टी लगता है. ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP