किसानों के लिए सुनहरा मौका,मिलेगा 10 दिन का फ्री मशरूम ट्रेनिंग, सर्टिफिकेट के साथ मिलेगा लोन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Share to your loved once


Last Updated:

पीएनबी आरसेटी नवादा के निर्देशक सुनील कुमार ने बताया कि मशरूम उत्पादन पर 10 दिनों का नि:शुल्क प्रशिक्षण 8 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें जिले के इच्छुक युवा और किसान हिस्सा ले सकते हैं. चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी अभी से संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं

अगर आप नवादा निवासी युवा किसान हैं तो आपके लिए मशरूम उत्पादन को अच्छी खबर है. अब आपको बिना किसी खर्च के ट्रेनिंग लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत करने के मदद की तैयारी की जा रही है. दरअसल, जानकारी के अभाव में जहां कई लोग मशरूम खेती में नुकसान उठा लेते हैं, वहीं अब उन्हें प्रोफेशनल तरीके से इसकी खेती सीखने का मौका मिल रहा है. यह मौका ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के प्रयास से नवादा PNB आरसेटी लेकर आई है.

10 दिनों की फ्री ट्रेनिंग होगी शुरू
पीएनबी आरसेटी नवादा के निर्देशक सुनील कुमार ने बताया कि मशरूम उत्पादन पर 10 दिनों का नि:शुल्क प्रशिक्षण 8 अप्रैल से शुरू होगा. इसमें जिले के इच्छुक युवा और किसान हिस्सा ले सकते हैं. चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी अभी से संस्थान में आवेदन जमा कर सकते हैं. इन्होंने बताया इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर, मिल्की, शिटाके और ऋषि जैसे मशरूम की व्यावसायिक खेती सिखाई जाएगी. साथ ही पोषण और औषधीय गुण, पैकेजिंग, प्रबंधन और मशरूम से जुड़े उत्पाद बनाने के तरीके भी बताए जाएंगे. बाजार में बेचने और कमाई बढ़ाने के गुर भी सिखाए जाएंगे.

सर्टिफिकेट के साथ बैंकिंग सहायता का मौका
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. इसके आधार पर बैंक से लोन और सरकारी अनुदान लेने में मदद मिलेगी. संस्थान की ओर से भी जरूरतमंद अभ्यर्थियों को बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. आपको बता दें कि बिहार में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार 40% से 90% तक अनुदान (subsidy) दे रही है . एकीकृत बागवानी मिशन और RKVY योजना के तहत, मशरूम हट (झोपड़ी) के लिए 50% और स्पॉन/कम्पोस्ट इकाइयों के लिए 40% तक सब्सिडी मिलती है. ट्रेनिंग के बाद मिले सर्टिफिकेट से इस योजना का लाभ मिलना आसान हो जाएगा.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, आर्थिक जनगणना सूची, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक जरूरी है. आवेदक को हिंदी पढ़ना-लिखना आना चाहिए. यह ट्रेनिंग संस्थान मंगलबीघा महिला थाना के निकट नवादा में स्थित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP