बिना चूड़ा के बनाएं हेल्दी स्नैक नमकीन चिवड़ा, वीडियो में देखें रेसिपी – News18 हिंदी

Share to your loved once


 

arw img

Healthy Chivda recipe: नाश्ते में हर कोई डेली कुछ ना कुछ अलग खाना चाहता है, लेकिन सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस, कॉलेज, स्कूल की भागदौड़ के कारण आप कुछ भी हेल्दी बनाकर नहीं खा पाते हैं, क्योंकि उतना समय ही नहीं होता है. कोई बात नहीं, आप संडे के दिन तो हेल्दी नाश्ता बनाकर खुद और अपने परिवार को खिला ही सकते हैं. आप नमकीन पोहा तो बनाते होंगे, लेकिन आपको चूड़ा या चिवड़ा की एक ऐसी हेल्दी, टेस्टी रेसिपी आपकी फेवरेट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने यूट्यूब चैनल Shilpa Shetty kundra पर बता रही हैं, जो नॉर्मल तरीके से बनने वाले नमकीन पोहा रेसिपी से थोड़ी अलग है. इसमें इन्होंने चूड़ा यानी चिवड़ा नहीं डाला है, बल्कि मूंगफली, कॉर्न फ्लेक्स, मखाना, रोस्टेड मूंग दाल, मुरमुरे आदि डालकर बनाया है. इस हेल्दी स्नैक को आप कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP