‘धुरंधर 2’ के बाद एक्टर की बड़ी छलांग, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हुई एंट्री, रोल पर सस्पेंस बरकरार

Share to your loved once


Last Updated:

एक्टर अभय अरोड़ा, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बाद अब नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे. उन्होंने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव बयां करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और विनम्रता की तारीफ की. हालांकि, अभय ने फिल्म में अपने खास किरदार का खुलासा अभी नहीं किया है. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) अहम भूमिकाओं में हैं. साथ ही, सनी देओल और रवि दुबे जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे.

ख़बरें फटाफट

'धुरंधर 2' के बाद एक्टर की बड़ी छलांग, रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई एंट्री Zoom

एक्टर ने अपने रोल को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है.

नई दिल्ली: एक्टर अभय अरोड़ा ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए हैं. वे अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू में अभय ने नितेश तिवारी की फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि तो कर दी, लेकिन अपने किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है. उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में बताया कि कैसे वे बैंकॉक में ‘धुरंधर’ की शूटिंग खत्म करने के कुछ ही घंटों के भीतर सीधे रणबीर कपूर के साथ ‘रामायण’ के सेट पर पहुंच गए थे. अभय ने रणबीर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि रणबीर न सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि एक बहुत ही अच्छे इंसान भी हैं, जिनके साथ काम करना किसी भी आर्टिस्ट के लिए अच्छा अनुभव है.

अभय अरोड़ा ने इंडस्ट्री के इन दो बड़े सुपरस्टार्स- रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की मेहनत और काम के प्रति उनके जुनून पर भी खुलकर बात की. उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ को बताया कि ये दोनों सितारे अपनी फिल्मों के लिए कभी-कभी लगातार 15-15 घंटे तक शूटिंग करते हैं, जो उनकी सफलता का असली राज है. अभय का मानना है कि सफलता के शिखर पर पहुंचना तो फिर भी मुमकिन है, लेकिन वहां सालों तक टिके रहना कड़ी मेहनत मांगता है और ये दोनों सुपरस्टार्स इसके परफेक्ट उदाहरण हैं. उन्होंने बताया कि भले ही दोनों के काम करने का तरीका और नजरिया अलग हो, लेकिन असल जिंदगी में दोनों ही बेहद नरम और बड़े दिलवाले इंसान हैं.

2 पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की बात करें, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसकी झलक टाइम्स स्क्वायर पर भी दिखाई जा चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और ‘केजीएफ’ स्टार यश रावण के दमदार रोल में नजर आएंगे. इनके साथ, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में जान फूंकेंगे. यह मेगा-प्रोजेक्ट दो पार्ट में रिलीज होगा, जिसका पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 के मौके पर पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में दस्तक देगा. फैंस अब अभय अरोड़ा के सीक्रेट किरदार और इस गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP