april planet prediction horoscope 2026 big planet transit in april month four zodiac sign must be careful | अप्रैल में मंगल, शुक्र समेत बड़े ग्रहों का

Share to your loved once


Last Updated:

April Planet Prediction Horoscope 2026: अप्रैल 2026 में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, वहीं शनिदेव मीन राशि में उदय होंगे. इसके अलाव कई ग्रह राशियों के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे. अप्रैल में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क समेत 4 राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. आइए जानते हैं ग्रहों के राशि परिवर्तन का अप्रैल माह में इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

अप्रैल में बड़े-बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, पूरे माह संभलकर रहें 4 राशि वालेZoom

April Planet Prediction Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मास में सूर्य, मंगल, शुक्र समेत कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, साथ ही इस मास में शनि भी मीन राशि में उदय हो रहे हैं. महीने की शुरुआत में ही मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे तो कुछ दिन बाद उनके पीछे-पीछे बुध भी मीन राशि में चले जाएंगे, जिससे मीन राशि में शनि, मंगल और बुध ग्रह की युति बनेगी. फिर माह के मध्य में सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे तो शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. फिर माह के अंत में बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे, जहां फिर वह सूर्य के साथ युति बनाएंगे. ग्रहों का राशि परिवर्तन से अप्रैल का महीना कर्क, कुंभ समेत चार राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं अप्रैल में बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन किन किन राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

अप्रैल में ग्रह गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से कर्क राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में आप वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा आप विवादों में फंस सकते हैं और कानूनी मामला हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों और सहकर्मियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. प्रतीयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी. ग्रहों के संयोग की वजह से अप्रैल माह में पिताजी के साथ मतभेद या गलतफहमियां हो सकती हैं और उनके स्वास्थ्य में भी समस्या आ सकती है.

अप्रैल में ग्रह गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से कन्या राशि वालों के लिए यह महीना मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ बातचीत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और आपको लग सकता है कि वे आपका समर्थन नहीं कर रहे हैं. आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आर्थिक रूप से भी आप खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे, इसलिए यह समय चिंता का कारण बन सकता है. कुछ लोग इस समय लोन लेने का विचार कर सकते हैं. इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा या चल संपत्ति में निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा.

अप्रैल में ग्रह गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से धनु राशि वालों के लिए यह महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है. धनु राशि वालों को इस अवधि में धन से संबंधित कई तरह की परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं. आपकी पूरी कोशिश के बावजूद पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं. इस समय अनचाही यात्रा भी हो सकती हैं, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अपने प्रियजनों के साथ गलतफहमियां और खराब संवाद हो सकता है. अप्रैल माह में धनु राशि वालों के भाई-बहन समर्थन नहीं कर पाएंगे और आपके संबंध भी अच्छे नहीं रहेंगे. अगर आप बिजनेस में हैं तो अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा. लंबी अवधि के निवेश में जल्दबाजी में पैसा ना लगाएं.

अप्रैल में ग्रह गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से कुंभ राशि वालों को अप्रैल महीने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस मास में आप पर पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कामकाज का दबाव बढ़ सकता है, जिससे खुशी कम हो सकती है. इस समय अपने करियर में आप ज्यादा प्रगति नहीं कर पाएंगे. आपको अपने पेशे में अपेक्षित उन्नति नहीं मिलेगी. अगर आप व्यवसायी हैं तो इस महीने ज्यादा कमाई नहीं होगी या नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए आपको सतर्क रहना चाहिए. कुंभ राशि वालों के इस मास में खर्चे बढ़ेंगे और अतिरिक्त कमाई के मौके भी कम होंगे, जिससे आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP