Kitchen Tips। Fridge Kaise Saaf Karein। Fridge se badboo kaise bhagayein। फ्रीज से बदबू कैसे भगाएं। Tips And Tricks

Share to your loved once


Last Updated:

How to Remove Bad Smell From Fridge: क्या आप भी फ्रिज खोलते ही उसमें से आने वाली दुर्गंध से परेशान हैं? ऐसा अक्सर गर्मियों के मौसम में होता है जब फ्रिज में रखा सामान एक अजीब सी गंध पैदा करने लगता है, जिसे दूर करने के लिए हम कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी साधारण चीजें मौजूद हैं, जो बिना किसी झंझट के आपके फ्रिज को चौबीसों घंटे किसी रूम फ्रेशनर की तरह महका सकती हैं. खासकर अगर आप फ्रिज में मछली या नॉनवेज रखते हैं, तो दुर्गंध दूर करने का यह तरीका आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जानिए फ्रिज की बदबू को जड़ से मिटाने और उसे कुदरती ताजगी से भरने वाले ये 5 जादुई नुस्खे.

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनर है जिसमें गंध को सोखने का खास गुण होता है. यह फ्रिज की नमी और खाने-पीने की चीजों से आने वाली महक को अपने अंदर सोख लेता है. गर्मियों में फ्रिज को अच्छी तरह साफ करने के बाद, एक छोटी डिब्बी में बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज की किसी ऐसी शेल्फ पर रख दें जहां वह आपके सामान के बीच रुकावट न बने. आप इसे फ्रीजर में भी रख सकते हैं. यह एक बहुत ही पुराना और कारगर तरीका है जिसे लोग सालों से आजमाते आ रहे हैं.

अगर आपके फ्रिज में अक्सर बचा हुआ खाना रखा रहता है और उससे महक आने लगती है, तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आएगी. इसके लिए आपको बाहर से कुछ नहीं लाना, बस अपनी रसोई से एक नींबू लें और उसे बीच से काट लें. अब नींबू के आधे हिस्से में 6 से 7 लौंग गाड़ दें. ध्यान रहे कि लौंग का फूल वाला हिस्सा ऊपर की तरफ हो और डंडी नीचे दबी रहे. इसे फ्रिज के एक कोने में रख दें. इसके बाद जब भी आप फ्रिज का दरवाजा खोलेंगे, आपको एक ताजगी भरी बेहतरीन खुशबू का एहसास होगा.

कई बार हम फ्रिज को महकाने के लिए तरह-तरह के महंगे उपाय करते हैं, जबकि इसका समाधान हमारे फलों की टोकरी में ही छिपा होता है. अगली बार जब भी आप घर में संतरा लाएं, तो उसके छिलकों को बेकार समझकर न फेंकें. संतरे का एक ताजा छिलका उठाकर फ्रिज की किसी साइड वाली शेल्फ में रख दें. आप देखेंगे कि फ्रिज में अपने आप ऑरेंज फ्लेवर की खुशबू बनी रहेगी. जितनी बार भी आप फ्रिज खोलेंगे, आपको संतरे जैसी ताजी खुशबू मिलेगी और गंदी बदबू गायब हो जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जो लोग फ्रिज में फल-सब्जियों के साथ नॉनवेज (मटन, चिकन या मछली) रखते हैं, उन्हें अक्सर गंध की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ती है. खासकर मछली की महक पूरे फ्रिज में फैल जाती है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप एक छोटी कांच की कटोरी में थोड़ा सा कॉफी पाउडर या कॉफी के बीज भरकर फ्रिज में रख दें. कॉफी पाउडर नॉनवेज की तेज गंध को पूरी तरह सोख लेता है. इससे फ्रिज से दुर्गंध नहीं आती और बाकी सामान भी सुरक्षित रहता है.

अगर आप सब कुछ आजमाकर थक चुके हैं और फ्रिज की गंध फिर भी नहीं जा रही, तो यह ‘वनीला ट्रिक’ जरूर अपनाएं. बाजार से वनीला फ्लेवर ले आएं और इसकी कुछ बूंदों में रूई को भिगोकर फ्रिज के एक कोने में रख दें. इससे पूरे फ्रिज में वनीला की मीठी और सौंधी खुशबू फैल जाएगी. बस एक बात का ध्यान रखें कि हर हफ्ते या 10 दिन में इस कॉटन को बदलते रहें. इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपने फ्रिज को हमेशा साफ और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP