पुलिस के हाथ लगी ऐसी डिजिटल कुंडली, जिसने छुड़ा दिए लोगों के पसीना, लाखों का होने वाला था वारा न्‍यारा

Share to your loved once


होमताजा खबरDelhi

पुलिस के हाथ लगी ऐसी कुंडली, जिसने छुड़ाए लोगों के पसीना, लाखों लगे थे दांव पर

Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने आईएमईआई डेटा से 16 लाख के 75 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए, प्रीत विहार में छीने गए आईफोन 15 प्रो केस में उजेब खान व नाबालिग पकड़े गए

पुलिस के हाथ लगी ऐसी कुंडली, जिसने छुड़ाए लोगों के पसीना, लाखों लगे थे दांव परZoom

दिल्‍ली पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के मोबाइल फोन उनके सही मालिकों तक पहुंचएं हैं. (एआई इमेज)

Crime News: दिल्ली पुलिस के हाथ एक ऐसी ‘डिजिटल कुंडली’ लगी, जिसने चोरों के मंसूबों पर न केवल पानी फेर दिया, बल्कि लाखों रुपये का खेल बिगाड़ दिया. दरअसल, यह डिजिटल कुंडली कुछ और नहीं, बल्कि मोबाइल फोनों का आईएमईआई डेटा था, जिसकी मदद से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 75 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बरामद किए गए मोबाइल फोन्‍स की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है.

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव के अनुसार, इस ऑपरेशन को सेंट्रल रेंज की कमला मार्केट और सनलाइट कॉलोनी की टीमों ने मिलकर अंजाम दिया है. मोबाइल ट्रैकिंग के लिए आईएमईआई नंबर का इस्तेमाल किया गया, जिसे हर फोन की यूनिक पहचान माना जाता है. इसी डिजिटल कुंडली के जरिए पुलिस ने अलग-अलग लोकेशन से फोन ट्रेस कर बरामद किया है. बरामद 75 मोबाइल फोUl में से 65 सेंट्रल रेंज ने और 10 सनलाइट कालोनी टीम ने रिकवर किए है.

असली मालिकों तक पहुंचाए गए मोबाइल फोन
डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि 30 मार्च 2026 को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए. यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से पूरी की गई थी, जिसमें हर व्यक्ति की सही पहचान और दस्तावेजों की जांच के बाद ही फोन लौटाए गए. इस पूरे ऑपरेशन को जिस टीम ने अंजाम दिया, उसमें हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, अंकुर कुमार, जय सिंह, मनीष यादव और सुकराम शामिल थे. इनकी तकनीकी समझ और मेहनत ने इस मिशन को सफल बनाया है.

पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल छीन कर भाग रही नाबालिग लड़की
मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे एक आरोपी और नाबालिग लड़की को पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल ने पकड़ा है. आरोपियों के कब्‍जे से छीना गया आईफोन 15 प्रो फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह घटना 22 मार्च 2026 को प्रीत विहार इलाके में हुई थी. शिकायतकर्ता नव्या भाटिया अपनी मां और दादी के साथ शॉपिंग के लिए जा रही थीं. इसी दौरान शंकर विहार के पास एक काले रंग की स्कूटी पर आए लड़के और लड़की ने उनके हाथ से आईफोन 15 प्रो छीन लिया और फरार हो गए. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान उजेब खान (20) के तौर पर की है. उसे न्यू सीलमपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP