Shubman Gill vs Punjab Kings IPL 2026: शुभमन गिल का कुछ नहीं हो सकता! IPL में टेस्ट वाली बैटिंग! 27 गेंद खाकर आउट हो गए
Last Updated:
Shubman Gill vs Punjab Kings IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 मार्च की शाम खेले गए मुकाबले में 39 रन बनाने में 27 गेंद बर्बाद कर दी जबकि एक दिन पहले महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में तो फिफ्टी ठोक दी थी. अब सोशल मीडिया पर गिल के स्ट्राइक रेट की जमकर आलोचना हो रही है.

युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल को जाल में फंसाया
न्यू चंडीगढ़: शुभमन गिल ने भारतीय सिलेक्टर्स के उस फैसले को सही साबित कर दिया, जब ऐन मौके पर उनका टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से पत्ता काट दिया गया था. आईपीएल 2026 में 31 मार्च की शाम गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने 39 रन बनाने के लिए 27 गेंदें बर्बाद कर दी. मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अपेक्षाकृत धीमी गेंद पर विकेट गंवा बैठे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें