फ्री सिलेंडर, मुफ्त पानी, एम्स, मेट्रो और 3000 पेंशन का वादा… बीजेपी के मेनिफेस्टो ने कैसे केरल में मचा दी हलचल, बात बन गई तो सरकार पक्की!

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

BJP के मेनिफेस्टो ने कैसे केरल में मचा दी हलचल? बात बन गई तो सरकार पक्की!

Last Updated:

What BJP has promised in Kerala manifesto: केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भाजपा का घोषणापत्र सियासी चर्चा का केंद्र बन गया है. पार्टी ने एम्स, मेट्रो रेल और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का वादा किया है. इसके साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने का ऐलान किया गया है. इस घोषणापत्र ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. समझते हैं पूरी बात.

ख़बरें फटाफट

BJP के मेनिफेस्टो ने कैसे केरल में मचा दी हलचल? बात बन गई तो सरकार पक्की!Zoom

क्या केरल में बदलेगा सियासी इतिहास?

Kerala Elections 2026 BJP Releases Manifesto: केरल की राजनीति में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर चुनावी मैदान में बड़ा दांव खेल दिया है. इस घोषणापत्र में जहां बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का वादा किया गया है, वहीं आम लोगों को सीधी राहत देने वाली योजनाएं भी शामिल हैं. एक तरफ बीजेपी ने एम्स, मेट्रो और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स राज्य के विकास की दिशा बदलने का दावा किया है, दूसरी तरफ आम आदमी को राहत देने के लिए मुफ्त सिलेंडर, मुफ्त पानी और बढ़ी हुई पेंशन जैसे वादे किए हैं. चलिए समझते हैं कि केरल बीजेपी के मेनिफेस्टो की कहानी.

‘विकास का बड़ा वादा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस’

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में केरल में एम्स स्थापित करने का वादा किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा बूस्ट मिल सकता है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की योजना भी पेश की गई है. ये प्रोजेक्ट्स राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने के तौर पर देखे जा रहे हैं.

‘गरीब और मिडिल क्लास को साधने की रणनीति’

घोषणापत्र में आम जनता के लिए कई राहत भरे वादे किए गए हैं:

  1. साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
  2. हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी
  3. गरीब परिवारों के मुखियाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याणकारी पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये की जाएगी
  4. केरल में एम्स को साकार किया जाएगा
  5. आयुष्मान भारत योजना सभी मलयाली नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.
  6. गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री और दवाइयां खरीदने के लिए 2,500 रुपये के मासिक रिचार्ज वाला ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ उपलब्ध कराया गया है
  7. समर्थन की आवश्यकता वाली सभी फसलों के लिए समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित किया जाएगा
  8. वृक्षारोपण भूमि पर अंतरफसल खेती के अवसर प्रदान करना
  9. नए रोजगार सृजित करने वाले उद्यमों को प्रति रोजगार 1 लाख रुपये तक के कम ब्याज वाले ऋण प्रदान करने के लिए एक ‘रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना’ लागू की जाएगी.
  10. विझिंजम का विकास किया जाएगा. इसके लिए, एक जहाज मरम्मत और समुद्री इंजीनियरिंग क्लस्टर, नेमोम यार्ड से विझिंजम बंदरगाह तक एक एलिवेटेड डबल-रेल लाइन और बंदरगाह के चारों ओर एक अलग औद्योगिक गलियारा स्थापित किया जाएगा.
  11. तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजना
  12. तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेल परियोजना साकार होगी
  13. गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे
  14. प्रत्येक परिवार को प्रति माह 20,000 लीटर मुफ्त पीने का पानी
  15. सरकारी स्कूलों में 5 साल के भीतर अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा एक विकल्प के रूप में उपलब्ध कराई जाएग
  16. मुल्लापारियार सरकार और तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करेगी ताकि तमिलनाडु के जल अधिकारों को प्रभावित किए बिना केरल की सुरक्षा और तमिलनाडु के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.
  17. राज्य में देवस्वोम बोर्डों का पुनर्गठन भक्तों की भागीदारी के साथ किया जाएगा.
  18. श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी ढांचे के विकास हेतु ‘सबरीमाला अवसंरचना विकास मिशन’ शुरू किया जाएगा.
  19. सीबीआई सबरीमाला सोने की चोरी मामले की जांच करेगी
  20. त्रिशूर-गुरुवायूर सड़क का विस्तार तिरूर तक किया जाएगा
  21. केरल के सभी निगमों में विशेष विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

इन वादों के जरिए भाजपा ने सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के वोटर्स को साधने की कोशिश की है. इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, महापौर वीवी राजेश, बीडीजेएस के प्रदेश अध्यक्ष थुशर वेल्लापल्ली और अन्य लोग भी शुभारंभ समारोह में उपस्थित थे.

‘धार्मिक और संवेदनशील मुद्दों पर भी नजर’

भाजपा ने देवस्वम बोर्ड के पुनर्गठन और सबरीमाला सोना तस्करी मामले में सीबीआई जांच का भी वादा किया है. इससे साफ है कि पार्टी सिर्फ विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों को भी चुनावी एजेंडे में रख रही है.

‘क्या सच में बन सकती है केरल में बीजेपी की सरकार’

भाजपा ने जिस अंदाज में घोषणापत्र अपना जारी किया है, इससे तो यही लगता है कि इस बार बीजेपी पूरी कोशिश में है कि राज्य में उसकी सरकार बने, बीजेपी ने जो वादे अपने मेनिफेस्टो
में जनता के लिए किए हैं और वह जनता को भा जाएं और वह वोट में तब्दील हो जाए फिर केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. लेकिन तब तक हम सभी को चुनाव परिणाम तक नजर रखनी पड़ेगी, लेकिन हां, यह सच है कि केरल में इस बार लड़ाई कांटे की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP