how to make thick curd at home । दही जमाने का तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

Curd Making Tips: गाढ़ा दही बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल जरूरी है. दूध का सही गुनगुना तापमान सबसे महत्वपूर्ण होता है. बर्तन को जामन से ग्रीस करने से दही जल्दी और अच्छा जमता है. दूध को फेंटने से दही ज्यादा गाढ़ा और मजबूत बनता है. फ्रिज में रखने से दही का टेक्सचर और बेहतर हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

 क्या आपका दही हर बार पतला रह जाता है? जानिए सख्त दही जमाने का आसान तरीकाZoom

दही जमाने का तरीका

Curd Making Tips: घर पर दही जमाना तो लगभग हर किसी को आता है, लेकिन हर बार गाढ़ा और मलाईदार दही जमाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. कई बार दही पतला रह जाता है, पानी छोड़ देता है या सही से सेट नहीं होता. ऐसे में लोग सोचते हैं कि शायद दूध सही नहीं था या मौसम का असर है, लेकिन असल में दही जमाने का तरीका ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. अगर आप सही ट्रिक अपनाएं तो घर पर भी इतना गाढ़ा और सख्त दही जमाया जा सकता है कि बर्तन उल्टा करने पर भी वह अपनी जगह से हिले नहीं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई खास चीज नहीं चाहिए, बस कुछ छोटे छोटे स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करना है. यहां हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आपका दही हर बार परफेक्ट जमेगा.

सही दूध का चुनाव ही बनाता है फर्क
दही गाढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले सही दूध का चुनाव करना जरूरी है. हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें फैट ज्यादा होता है और यही दही को मलाईदार बनाता है. दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में डालकर अच्छे से उबालें. उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर दें और 2 से 3 मिनट तक दूध को पकने दें. इससे दूध का पानी थोड़ा कम हो जाता है और दही जमने पर वह ज्यादा गाढ़ा बनता है.

दूध का सही तापमान समझना है सबसे जरूरी
दही जमाने में तापमान का बहुत बड़ा रोल होता है. अगर दूध ज्यादा गरम होगा तो दही खराब हो सकता है और अगर बहुत ठंडा होगा तो दही जमेगा ही नहीं. इसलिए दूध को उबालने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें. जब दूध गुनगुना रह जाए और आप उसमें उंगली डालकर 10 सेकंड तक आराम से रख सकें, तब समझ जाएं कि यह सही तापमान है. यही सही समय जामन डालने का होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बर्तन को ग्रीस करने की खास ट्रिक
गाढ़ा दही जमाने की सबसे खास ट्रिक यही है. जिस बर्तन में आपको दही जमाना है, उसमें पहले एक चम्मच पुराना दही यानी जामन लें और उसे बर्तन की दीवारों और तली पर अच्छी तरह फैला दें. इससे दही के अच्छे बैक्टीरिया बर्तन में अच्छी तरह चिपक जाते हैं और दूध डालने पर दही जल्दी और बराबर जमता है. यह छोटा सा स्टेप दही की क्वालिटी को पूरी तरह बदल देता है.

दूध को फेंटने से बनता है सुपर गाढ़ा दही
जब आप दूध को जामन वाले बर्तन में डालें, तो उसे वहीं न छोड़ दें. दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में 2 से 3 बार पलटें. इससे दूध में हल्का झाग बनता है. यह झाग दही के बैक्टीरिया को पूरे दूध में फैला देता है, जिससे दही और भी मजबूत और गाढ़ा जमता है. यही ट्रिक दही को खास बनाती है.

जमाने के लिए सही जगह और समय का ध्यान रखें
दूध डालने के बाद बर्तन को ढक दें और उसे ऐसी जगह रखें जहां ज्यादा हलचल न हो. गर्मियों में दही 5 से 6 घंटे में आसानी से जम जाता है. लेकिन सर्दियों में इसे थोड़ा गर्म माहौल देना पड़ता है. आप बर्तन को कपड़े में लपेटकर रख सकते हैं या बंद माइक्रोवेव के अंदर भी रख सकते हैं. इससे दही जल्दी और सही तरीके से जमता है.

View this post on Instagram

फ्रिज में रखने से मिलेगा परफेक्ट सेट दही
जब दही जम जाए तो उसे तुरंत खाने की जल्दी न करें. उसे कम से कम आधे से एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. फ्रिज की ठंडक दही को और सख्त बना देती है और उसका टेक्सचर सेट हो जाता है. इसके बाद अगर आप बर्तन को उल्टा भी करेंगे तो दही अपनी जगह से नहीं गिरेगा.

About the Author

Mohit Mohit

मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP